05
Mar
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय से आईं प्रियासा सिंह ने अधिकारियों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल…
