04
Mar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति श्री स्टब ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा था कि वह भारत की राजकीय यात्रा कर रहे हैं और भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और मजबूत होंगे। फिनलैंड के राष्ट्रपति की …
