12
Mar
फरीदाबाद। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर 12 मार्च 2026 को एनटीपीसी फरीदाबाद के आरसी हॉल में समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलाए गए सुरक्षा जागरूकता अभियानों और गतिविधियों की सफल परिणति का प्रतीक बना। समारोह में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यप्रणालियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजनेस यूनिट हेड (फरीदाबाद एवं बदरपुर) आशुतोष सतपथी ने शिरकत की। उन्होंने सप्ताह भर आयोजित विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। अपने मुख्य संबोधन में सतपथी ने…
