NATIONAL

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई* रायपुर / छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने…
Read More
स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात नगरीय निकाय 17 जुलाई को होंगे पुरस्कृत

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात नगरीय निकाय 17 जुलाई को होंगे पुरस्कृत

*नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार* *उप मुख्यमंत्री अरुण साव विभागीय अधिकारियों और संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों के साथ ग्रहण करेंगे पुरस्कार* रायपुर./ स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 जुलाई को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव विभागीय अधिकारियों और संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों के साथ पुरस्कार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी…
Read More
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने घोषित किए “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता -2025 के नतीजे

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने घोषित किए “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता -2025 के नतीजे

सेल की लोगों के जीवन में खुशहाली लाने की जीवंत संस्कृति से भरपूर प्रत्येक कहानी ने भारत के लोगों के साथ सेल के बंधन को मजबूत किया - अमरेंदु प्रकाश नई दिल्ली,/ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी ने MyGov के साथ मिलकर, आज राष्ट्रीय स्तर  पर आयोजित सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025 के परिणाम की घोषणा की। "सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है" विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता को पूरे देश से जबरदस्त भागीदारी मिली, जिसमें लगभग 1,000 प्रविष्टियां प्राप्त…
Read More
हज यात्रा के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, पढ़ें आवश्यक नियम और शर्तें 

हज यात्रा के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, पढ़ें आवश्यक नियम और शर्तें 

चंदौली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के पत्रांक जी- ॥/1083/एस०एच०सी०/2025 दिनांक 10.07.2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि विगत वर्षों के भाति प्रत्येक जिले में हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना है जहों से इच्छुक आवेदनकताओं को निःशुल्क आवेदन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। हज आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है। आवेदन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत् है। *पासपोर्ट पठित होना चाहिए, हस्तलिखित मान्य नहीं होगा तथा आवेदन की अन्तिम तिथि-31.07.2025 या उसके पूर्व का हो, जिसकी वैधता तिथि-31.12.2026 होना अनिवार्य है। हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त…
Read More
आकांक्षी जनपद चंदौली को विकसित बनाने के लिए तेजी से करें सभी पैरामीटर पर कार्य – केन्द्रीय राज्यमंत्री

आकांक्षी जनपद चंदौली को विकसित बनाने के लिए तेजी से करें सभी पैरामीटर पर कार्य – केन्द्रीय राज्यमंत्री

 केन्द्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न बाहरी दवाइयां न लिखें चिकित्सक,दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें  चन्दौली। केन्द्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में जनपद में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।  बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि अपेक्षित जनपदों में कुछ क्षेत्रों में, जिस क्षेत्र में जनपद पीछे हो उन क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा विशेष पहल कर कार्य किया जाना है । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ओपीडी में समय…
Read More
धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर का हुआ समापन

धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर का हुआ समापन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी भूमि, अपनी संस्कृति और अपने लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया -  दुर्गादास उईके सोनभद्र।  धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन आज पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन में किया गया, समापन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री  दुर्गादास उईके,  राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर व भगवान बिरसा मुण्डा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर  किया  , इस अवसर पर जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार मीणा,  उपाध्यक्ष अनुसूचित…
Read More
इसरो का अपना स्पेस स्टेशन बनाने और अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य – डॉ० वी० नारायणन चेयरमैन, इसरो

इसरो का अपना स्पेस स्टेशन बनाने और अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य – डॉ० वी० नारायणन चेयरमैन, इसरो

मुख्य सचिव ने विकसित भारत 2047 के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, कार्यक्रम में इसरो के चेयरमैन एवं अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार में सचिव डॉ० वी० नारायणन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिलबारिश व बिजली गिरने से संबंधी सटीक डाटा उपलब्ध कराने की तकनीक विकसित करने की जरूरत - मनोज कुमार सिंहइसरो के चेयरमैन एवं अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार में सचिव ने इसरो की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर की चर्चालखनऊ: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज योजना भवन में इसरो, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार एवं रिमोट सेन्सिंग…
Read More
हवाई अड्डा सुरक्षा पर CISF की कार्यशाला: यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल

हवाई अड्डा सुरक्षा पर CISF की कार्यशाला: यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 27 जून 2025 को अपने एयरपोर्ट सेक्टर मुख्यालय में "एयरपोर्ट सेक्टर की कार्यात्मक कार्यशाला" का आयोजन किया, जिसमें नागरिक उड्डयन और VIP सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हितधारक शामिल हुए। इसमें DGCA, BCAS, AAI, DIAL, BOI, NSG, SPG, एयर इंडिया एक्सप्रेस व इंडिगो जैसी एजेंसियों और एयरलाइनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य हवाई अड्डा सुरक्षा को सशक्त करने के साथ-साथ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना था। इस दौरान कई तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिनमें बायोमेट्रिक AEP, फेस रिकग्निशन, वाहन ANPR सिस्टम और फास्टैग एकीकरण शामिल हैं, जिससे यात्रियों के…
Read More
मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात

 बलरामपुर शहर में 10 किलोमीटर फोरलेन बायपास मार्ग बनाने दिया प्रस्ताव अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 कॉरीडोर का निर्माण है प्रगति पर रायपुर-बनारस (वाराणसी) मार्ग को भारत माला परियोजना के तहत शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का अग्राह रायपुर,/ छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज नागपुर, महाराष्ट्र में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान बताया कि निर्माणाधीन अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक-343 में कॉरीडोर योजना के लिए 397.44 करोड़ रुपये एवं 199.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मंत्री…
Read More
विकसित कृषि संकल्प अभियान कर्मकांड नहीं, वैज्ञानिकों के प्रयास से किसानों की दशा सुधारने का प्रयास

विकसित कृषि संकल्प अभियान कर्मकांड नहीं, वैज्ञानिकों के प्रयास से किसानों की दशा सुधारने का प्रयास

*आईआईवीआर की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के उद्गार*   वाराणसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में वाराणसी में सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कृषि वैज्ञानिकों को विकसित कृषि संकल्प अभियान को आगे बढ़ने और किसानों के साथ संवाद को तीव्र गति देने की बात कही। उन्होंने देश भर में चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान की सफलता की प्रशंसा की और कहा कि देश में खाद्यान उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है और उसकी गुणवत्ता तथा किसानों तक इसका…
Read More