20
Aug
महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने राजभाषा ई-पत्रिका ‘सरस्वती संगम’ का विमोचन किया उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक अशोक कुमार वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे की अध्यक्षता में दिनांक 20.08.2025 को कॉन्फ्रेंस हॉल, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक के अलावा उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की। सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने वर्ष 2025 की तीसरी बैठक में उत्तर रेलवे पर हो रहे हिंदी कार्य की प्रगति को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने भारत सरकार की राजभाषा नीति का अनुपालन करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने…
