NATIONAL

रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र का भी शामिल हुआ प्रतिनिधि मंडल, उठाई गई अहीर रेजिमेंट की मांग सोनभद्र। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों के याद में मनाए जाने वाले शौर्य दिवस पर सोनभद्र जिले से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली पहुंचा। 1962 में हुए रेजांगला युद्ध के 'शौर्य दिवस' के अवसर पर अमर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला में 1962 के भारत-चीन युद्ध हुआ था। जो लद्दाख के दुर्गम रेजांगला दरें पर 18 नवंबर 1962 को हुआ था। जिसमें 13 कुमायूं बटालियन…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस समारोह: सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

जनजातीय गौरव दिवस समारोह: सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

*राष्ट्रपति ने जनजातीय संस्कृति व शिल्प को दर्शाते स्टॉलों का अवलोकन किया**पारंपरिक अखरा एवं देवगुड़ी के मॉडल में देवताओं की आराधना भी की* *कलिंदर राम ने राष्ट्रपति को पैरी और गमछा किया भेंट* सरगुजा/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण…
Read More
जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई* रायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है, जो लोकतंत्र की जननी है। इसके उदाहरण प्राचीन गणराज्यों के साथ-साथ कई जनजातीय परंपराओं में भी देखे जा सकते हैं, जैसे कि बस्तर में 'मुरिया दरबार' – जो आदिम लोगों की संसद है। राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय विरासत…
Read More
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन

रायपुर, / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। *ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’* राज्य की ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को एक ही…
Read More
छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राज्य के 12 जिलों को किया सम्मानित*  *प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री रायपुर / जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कल आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन जिलों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन 20 नवंबर को

अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत रायपुर, /भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ की धरती अम्बिकापुर के पी.जी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में शिरकत करेंगी।  जनजातीय गौरव दिवस समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केंद्रीय जनजातीय…
Read More
उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 52 अधिकारियों/कर्मचारियों को महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए नई दिल्ली / उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मोहित चन्द्रा, अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में दिनांक 17.11.2025 को कॉन्फ्रेंस हॉल, बड़ौदा हाउस,नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक के अलावा उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की। सर्वप्रथम अपर महाप्रबंधक ने बैठक से पूर्व आधार वर्ष 2024 के दौरान राजभाषा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 52 अधिकारियों/कर्मचारियों को महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए…
Read More
आकाशवाणी वाराणसी द्वारा संगीत सम्मेलन का आयोजन

आकाशवाणी वाराणसी द्वारा संगीत सम्मेलन का आयोजन

वाराणसी / सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के प्रसार के साथ साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने मे आकाशवाणी अपनी महती भूमिका निभाता रहा है | इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष  आकाशवाणी संगीत सम्मेलन के 67वें  संस्करण का भव्य आयोजन देश भर के 24  केंद्रों द्वारा किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आकाशवाणी वाराणसी  द्वारा शनिवार, 15 नवंबर 2025 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के  संगीत एवं मंच कला संकाय  स्थित  पं ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन आयोजित  किया गया | अपराहन 03 बजे, कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी के मनमोहक संकेत धुन के…
Read More
ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

*सामान्य पृष्ठभूमि से हैं दोनों छात्र**अब तक कुल 164 अभ्यर्थी हुए हैं विभिन्न पदों पर चयनित* रायपुर, /संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य  परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत द्वारका, नई दिल्ली में संचालित ट्रायबल यूथ हॉस्टल के दो छात्र साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं। दोनों ही छात्र सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। इन्होंने ट्रायबल यूथ हॉस्टल में रहकर वहां के अनुशासन एवं वहां प्रदाय की जा रही सुविधाओं का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन द्वारा यह सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित आदिम जाति विकास मंत्री…
Read More
स्पेशल कैम्पेन 5.0 में कोल-लिग्नाइट कंपनियों में लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 रहा एसईसीएल

स्पेशल कैम्पेन 5.0 में कोल-लिग्नाइट कंपनियों में लगातार तीसरे वर्ष नंबर 1 रहा एसईसीएल

सफाई, स्क्रैप निस्तारण एवं सोशल मीडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी द्वारा किया गया सम्मानित विलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्पेशल कैम्पेन 5.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी. किशन रेड्डी, कोयला सचिव  विक्रम देव दत्त तथा अतिरिक्त सचिव (कोयला) एवं अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड (अतिरिक्त प्रभार) सनोज़ कुमार झा द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट…
Read More