राजदरी जलप्रपात की मस्ती से पहले पहुंचे अस्पताल , एक पल की लापरवाही ने बदल दी मज़ेदार यात्रा

नौगढ़ । चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में सुपर स्प्लेंडर से राजदरी जलप्रपात घूमने निकले सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील के हरना कछार गांव निवासी नैंसी, 24 साल, स्टाफ नर्स और उनके सहकर्मी नीतीश यादव, काजा खुर्द मऊ निवासी जैसे ही नौगढ़–चकिया मुख्य मार्ग पर डिलबगरा की चढ़ाई पर पहुँचे, बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नैंसी के सिर में गंभीर चोट आई और नीतीश के पैर में फैक्चर हो गया।

खाई से बाल-बाल बच गई जिंदगी ….
हादसे के समय बाइक पत्थरों के पास अटक गई, जिससे दोनों सवार लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गए। यदि बाइक थोड़ी और आगे फिसलती, तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था। हादसे के समय सड़क सुनसान थी, लेकिन आरबीएसक में तैनात शैलेश मिश्रा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत बाइक और घायलों को देखा, दोनों को सड़क तक पहुँचाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। समय पर मदद मिलने से गंभीर परिणाम टल गया, वरना हादसा और भयावह हो सकता था।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में स्टाफ नर्स नैंसी के सिर और चेहरे में गंभीर चोट और नीतीश के पैर में फैक्चर की पुष्टि हुई। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
