मेजा ऊर्जा निगम एवं ALIMCO के बीच दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु MoU पर हस्ताक्षर

मेजा  । बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम प्रा. लि. (MUNPL) ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के उपक्रम ALIMCO (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

NTPC

इस समझौते के अंतर्गत परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक जीवन-शैली में सुधार हो सके तथा वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

यह हस्ताक्षर समारोह मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी श्रीनिवास राव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। निगम की ओर से  विवेक चंद्रा, अपर महाप्रबंधक (मा.स.),  अजय सिंह, उप महाप्रबंधक (मा.स.), डॉ. अरविन्द सिंह, चिकित्सा अधिकारी (अस्पताल) तथा ALIMCO की ओर से  ऋषि राज, सहायक प्रबंधक (एलिम्को) ने MoU पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी श्रीनिवास राव ने कहा कि

“मेजा ऊर्जा निगम समाज के वंचित एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ALIMCO के साथ यह साझेदारी दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आत्मसम्मान, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।”

यह पहल मेजा ऊर्जा निगम की “Health for All” तथा समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है और CSR के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के प्रति निगम की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

इस अवसर पर  नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण),  ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),  विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), सहित ALIMCO की ओर से अधिकृत प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *