वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुद्धवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा द्वारा लगभग 1 करोड़ 70 लाख की लागत से कराये गये 04 सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार लोगो के बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रख रही है। लोगों के सुगम आवागमन हेतु मुख्य मार्गों के साथ- साथ आंतरिक मार्गों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 31.55 लाख रूपये लागत से वार्ड सरसौली में विंदना चतुर्वेदी (एस-26/ 138) श्यामपुरी कालोनी मीरापुर बसही के मकान से बुथुराम सोनकर के मकान के आगे आनंद सिहं के मकान से अमित सिहं(एस-26/237 बी-5) के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट का कार्य, 9.53 लाख रूपये लागत से वार्ड सरसौली में गौतम बिहार कालोनी मीरापुर बसही में लक्टू सिंह के मकान से केशव पटेल के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट का कार्य, 72.99 लाख रूपये लागत से वार्ड सरसौली में वार्ड सरसौली में रूप नारायण मौर्य, शिव वस्त्रालय के आगे पप्पू सोनकर से लवकुश मौर्य के मकान के आगे सरसौली आखाडे तक इंटरलाकिंग व गलीपिट का कार्य तथा 52.73 लाख रूपये लागत से वार्ड सरसौली में वार्ड सरसौली में छेदी गुप्ता (एस-25/99 ए-2-के) के मकान से (एस-25/99 ए-1-6एच) के आगे वंशु मौर्य के मकान तक इंटरलाकिंग व गलीपिट का कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, स्थानीय लोग सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
