वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को सिगरा के डॉ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीपीएल दिव्यांग प्रीमियम लीव खेल प्रतियोगिता का का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे दिव्यांग जनों के उत्साह की पूरी प्रशंसा की एवं यह विश्वास व्यक्त किया कि शासन स्तर से दिव्यांगजनों के खेल की सुविधा दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ संजय चौरसिया, महासचिव उत्तम ओझा एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।