मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

प्रयागराज। मंगलवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र 2025-26 के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

NTPC

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  जी. श्रीनिवास राव रहे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा कविता राव रही। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अजय सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव से संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारिगण, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी,एसोसियसन एवं यूनियन के पदाधिकारी , 40 बालिकाएँ एवं उनके अभिभावकगण मौजूद थे। बालिका सशक्तिकरण अभियान से लाभान्वित दो बालिकाओं ने अपना अनुभव भी सबसे साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सभी बालिकाओं के लिए स्कूल बैग का वितरण किया गया।  इस एक सप्ताह की कार्यशाला का लक्ष्य बालिकाओं  के रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को उभार कर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेजा ऊर्जा निगम ने 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जो भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित है। 

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्देश्य लड़कियों को अधिक अवसर प्रदान कर लैंगिक असमानता को समाप्त करना है। इस अभियान के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *