मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

प्रयागराज । मंगलवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के ग्रीष्मकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अशेष कुमार चट्टोपाध्याय थे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने भी बालिकाओं को संबोधित किया और सभी बालिकाओं का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम के दौरान  अविजित चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ),  एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ,  अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी,  श्रीमती डॉ. मनीषा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री आदित्य कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष (संविदा एवं सामाग्री), श्री विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी, 40 बालिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिका सशक्तिकरण अभियान 2019 बैच की अल्का मिश्रा को इस वर्ष हाई स्कूल में 91.6% मार्क्स लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए और स्वगीतिका सिंह को इस वर्ष फ़र्स्ट डिविजन से हाई स्कूल पास करने के लिए सम्मानित किया गया। दोनों बालिकाओं ने अपना अनुभव भी सभी के साथ साझा किया। 

कार्यक्रम के दौरान सभी बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।  कार्यक्रम का समापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),  मनोज कुमार वर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

इस एक माह की कार्यशाला का लक्ष्य बालिकाओं  के रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को उभार कर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सामाजिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। मेजा ऊर्जा निगम ने 2019 में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जो भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल से प्रेरित है। इस मिशन का उद्देश्य बालिकायों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मरक्षा , फ़िटनेस, खेल और योग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

मेजा ऊर्जा निगम में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत हर वर्ष परियोजना प्रभावित ग्रामों के 40 बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन आवासीय कार्यशाला के अंतर्गत 1 महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत चार लड़कियों का चयन किया जाता है और उन्हे मेजा ऊर्जा निगम के स्कूल में बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन शिक्षा मुफ्त में दी जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *