अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के दुर्गा जी मंदिर पर शुक्रवार को खदान मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रधान महासचिव मैक्ससे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय ने कहा की अहरौरा क्षेत्र में संचालित खनन पट्टा में हो रहे मशीनीकरण से क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और धूल उड़ने से प्रदूषण फैल रहा है इसलिए खनन में मशीनीकरण बंद होना चाहिए।

इसके साथ ही मनरेगा के संबंध में उन्होंने कहा की मनरेगा को बंद कर जी राम जी लाया गया है इसमें मजदूरों का हित सुरक्षित नहीं है। पुनः मनरेगा लागू किया जाए। सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए संदीप पांडेय ने कहा की सभी को सम्मानजनक काम मिले और मजदूरी की गारंटी हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए समान रूप से उपलब्ध हो, खनन में अराजकता और प्रदूषण पर रोक लगे, सभी मजदूरों को श्रम कार्ड मिले, सिलिकोसिस जैसी बीमारी में मरने वाले मजदूर को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार करे और साठ वर्ष से ऊपर सभी श्रमिकों को कम से कम तीन हजार रुपए पेंशन मिले यह हमारी सरकार से मांग है।
प्रदीप शुक्ला ने कहा की अहरौरा क्षेत्र के खनन क्षेत्रों भगोतीदेई, सोनपुर, धुरिया, चित्तविश्राम सहित अन्य क्षेत्रों में उड़ते धूल के कड़ों और प्रदूषण से लोग टी बी, दमा, और सिलिकोसिस जैसी घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। प्रदूषण पर पूरी तरह रोक लगाई जाएं और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई किया जाए। सम्मेलन को मुन्ना चौबे, गोपाल दास गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। संचालन रामआसरे ने किया और उर्मिला विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनार्दन त्रिपाठी, प्रमोद केशरी, शकुंतला, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
