25
Jul
कला व्यक्ति के भावों को अभिव्यक्त करती है, दैनिक कार्यों के साथ ही अपने कला को भी आगे बढ़ाएं - सीएमडी जे. पी. द्विवेदी वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय की टीम विजेता तथा पेंच क्षेत्र की टीम रही उपविजेता,प्रतियोगिता में कुल 165 प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया नागपुर। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में दिनांक 23 से 25 जुलाई 2025 तक तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीयसांस्कृतिक मिलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वेकोलि के सभी क्षेत्रों तथा मुख्यालय की कुल 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भजन, भारतीय लोकगीत, बंजो वादन, माउथ ऑर्गन, गजल, लाइट सॉन्ग, हास्य प्रहसन, ऑर्केस्ट्रा, खयाल, ध्रुपद, ठुमरी, रविन्द्र संगीत, नजरूल गीत, सिंथेसाइजर, गिटार, ट्रमफेट, तबला वादन, बासुरी वादन, के अतरिक्त भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य और कव्वाली जैसी…
