वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की प्रीती ने साइकिल से पूर्ण की 700 की.मी की यात्रा

Spread the love

नागपुर । दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम की मिसाल पेश करते हुए वेकोलि की वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) श्रीमती प्रीती निमजे ने साइकिल से 700 की.मी की यात्रा पूर्ण की है। उन्होंने 15 जून, 2025 को नागपुर से पंढरपुर के लिए यह यात्रा प्रारंभ की और मात्र 6 दिनों में 700 की.मी का सफ़र तय किया। 20 जून, 2025 को पंढरपुर के विट्टल मंदिर में दर्शन के उपरान्त उन्होंने अपने सफ़र को विराम दिया।  इस अद्भुत कार्य को संपन्न करने के बाद दिनांक 26.06.2025 को श्रीमती प्रीती ने वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष से भेंट की तथा उन्हें इस उपलब्धि के विषय में बताया। श्री घोष ने प्रीती को हार्दिक बधाई देते हुए आगे भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने के फायदे हम सब जानते है, लेकिन इस विधा को नए मुकाम पर पहुँचाने की ज़िद कम ही लोगों में होती है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित ही गौरव की बात है कि श्रीमती प्रीती ने ऐसा यश हासिल किया है।

श्रीमती प्रीती ने बताया कि 700 की.मी की नागपुर से पंढरपुर की यात्रा कठिन लेकिन प्रेरणादायक रही। साइकिलिंग में शारीरिक सबलता से साथ दृढ़ संकल्प भी आवश्यक है। जब व्यक्ति थक जाता है तब मनोबल ही काम आता है। उन्होंने अपने यश में वेकोलि के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *