07
Apr
नागपुर। आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वॉकाथॉन का आयोजन कर समुदाय के प्रति अपने स्वास्थ्य और कल्याण के संकल्प को दोहराया। इस आयोजन में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, सीआईएसएफ़ पर्सनेल और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । वॉकाथॉन की शुरुआत मौदा हाट से हुई, जहां प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित नारों के साथ बैनर लेकर मार्च किया। इस पहल ने स्थानीय नागरिकों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सक्रिय जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाते हुए श्री हिम्मत सिंह चौहान (हेड ऑफ प्रोजेक्ट), जीएम (ओएंडएम), जीएम (प्रोजेक्ट) और…
