LUCKNOW

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तरी क्षेत्र ने सुरक्षा शपथ दिलाई

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तरी क्षेत्र ने सुरक्षा शपथ दिलाई

लखनऊ । एन एस राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र), ने लखनऊ में एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के कर्मचारियों को 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा शपथ दिलाई। इस वर्ष के राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस/सप्ताह की थीम "सुरक्षा और कल्याण - विकसित भारत के लिए आवश्यक" है, जो एनटीपीसी की सुरक्षा को एक मुख्य मूल्य के रूप में प्रतिबिंबित करती है।  राव ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण (एसएचई) के महत्व पर जोर दिया, जिसमें कर्मचारियों के कल्याण, संविदा श्रमिकों की सुरक्षा, सहयोगियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर…
Read More
लखनऊ की चिकनकारी अनमोल धरोहर – जयवीर सिंह

लखनऊ की चिकनकारी अनमोल धरोहर – जयवीर सिंह

राज्य संग्रहालय में चिकनकारी पर नौ दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ प्रशिक्षणार्थियों को वितरित की गई चिकनकारी की किट लखनऊ: राज्य संग्रहालय, लखनऊ में आज चिकनकारी पर नौ दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान के प्रथम दिन वक्ताओं ने चिकनकारी पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में लखनवी चिकनकारी के गौरवशाली इतिहास, वैश्विक बाजार में चिकनकारी की बढ़ती मांग और इस क्षेत्र में नई तकनीक के समावेश की जानकारी साझा की गई। राज्य संग्रहालय (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश), खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं अवध चिकनकारी प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला 12 मार्च तक चलेगी।  इससे पूर्व राज्य संग्रहालय, लखनऊ (संस्कृति विभाग,…
Read More
चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा जनपदों ने 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की -नितिन अग्रवाल

चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा जनपदों ने 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की -नितिन अग्रवाल

फरवरी में मिला 5422.52 करोड़ रुपये आबकारी राजस्व, लक्ष्य के सापेक्ष 108.5 प्रतिशत उपलब्धि  अधिक राजस्व प्राप्त करना राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का एक प्रभावी तरीका लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने माह फरवरी, 2025 में 5422.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया हैं, जबकि इस माह के लिए 5000 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित था। इस प्रकार आबकारी विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 108.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि प्रभावी प्रवर्तन कार्य एवं निरन्तर पर्यवेक्षण के माध्यम से प्राप्त की गई हैं। प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र…
Read More
सार्वजनिक भवनों में बाधारहित सुविधाओं की उपलब्धता विषयक संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

सार्वजनिक भवनों में बाधारहित सुविधाओं की उपलब्धता विषयक संवेदीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

सार्वजनिक भवनों में बाधारहित सुविधाओं की अनिवार्यता पर बल दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन आवश्यक लखनऊ, । राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में  इंदिरा भवन स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक भवनों में बाधारहित सुविधाओं की उपलब्धता विषयक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन को सुगम्य वातावरण प्रदान करना तथा कार्यदायी संस्थाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना था। राज्य आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय करते हुए अवसंरचना के पर्यवेक्षणीय दायित्वों पर बल दिया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 40-46 के तहत सभी…
Read More
ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने दो गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीते

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने दो गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीते

लखनऊ,। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों रुद्रांश सिंह नेगी एवं आन्या चौधरी ने नेशनल ओपेन क्योरगी एण्ड पूमसे ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. के इन दोनों होनहार छात्रों  ने एक-एक गोल्ड मेडल एवं एक-एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। चैम्पियनशिप  का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन एवं लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिनी इण्डोर स्टेडियम, राजाजीपुरम, लखनऊ में किया गया। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों…
Read More
जिमनास्टिक में सी.एम.एस. छात्रा ने बनाये दो वर्ल्ड रिकार्ड

जिमनास्टिक में सी.एम.एस. छात्रा ने बनाये दो वर्ल्ड रिकार्ड

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-6 की प्रतिभाशाली छात्रा आरना ओम सिंह ने जिमनास्टिक में दो वर्ल्ड रिकार्ड कायम कर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। आरना ने यह उपलब्धि अपनी असाधारण एथलेटिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए मात्र 11 वर्ष, 11 महीने और 11 दिन की उम्र में कार्टव्हीलिंग के क्षेत्र में अर्जित की है। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने जहाँ एक ओर आश्चर्यजनक रूप से मात्र 60 सेकेण्ड में 45 कार्टव्हील्स को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा है तो वहीं दूसरी ओर, 4 मिनट से भी कम…
Read More
“सियाराम की रसोई” सेवा, समर्पण और समाज उत्थान का संकल्प – हर्ष वर्धन अग्रवाल

“सियाराम की रसोई” सेवा, समर्पण और समाज उत्थान का संकल्प – हर्ष वर्धन अग्रवाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित "सियाराम की रसोई" अभियान में उदार सहयोग  लखनऊ, | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित “सियाराम की रसोई” को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अमूल्य आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हुआ है। इस सहयोग से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को समाज के वंचित वर्गों की सेवा में अपना योगदान और भी प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा मिली है। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी,  हर्ष वर्धन अग्रवाल ने बताया कि अजीत डोभाल जी ने “सियाराम की रसोई” मुहिम के प्रति अपनी…
Read More
सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्मानित

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र सम्मानित

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से प्रशिस्त पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्वधर्म प्रार्थना एवं विश्व…
Read More
सी.एम.एस. इलेक्ट्रिशियनों के लिए विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

सी.एम.एस. इलेक्ट्रिशियनों के लिए विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ,सिटी मोन्टेसरी स्कूल, प्रधान कार्यालय में सी.एम.एस. इलेक्ट्रिशियनों के लिए विद्युत सुरक्षाकार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय केसभी इलेक्ट्रिशियनों को उनके सराहनीय कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले सेफ्टी शूज एवं सेफ्टीकिट वितरित किये। प्रो. किंगडन ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पसों में बिजली की बुनियादीसुविधाओं को बनाये रखने में आप सभी इलेक्ट्रिशियनों का अहम योगदान है। सी.एम.एस. अपने सभी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा व कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु सतत् प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया यह कार्यशाला न सिर्फ…
Read More
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में एनएसडीसी का ‘सेंटर ऑफ फ्यूचर स्किल्स’ 

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में एनएसडीसी का ‘सेंटर ऑफ फ्यूचर स्किल्स’ 

मेरठ/ लखनऊ : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) मेरठ में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा 'सेंटर ऑफ फ्यूचर स्किल्स' की स्थापना की जा रही है। इस केंद्र के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, हेल्थकेयर, पैरामेडिकल और लैंग्वेज स्किल्स जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में एनएसडीसी और विश्वविद्यालय के बीच दो समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। पहले समझौते पर एनएसडीसी के सीईओ वेद मणि तिवारी और सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने हस्ताक्षर…
Read More