28
Apr
लखनऊ, | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में "मेगा हेल्थ कैंप" एवं "सियाराम की रसोई" का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम हेल्प यू ट्रस्ट एवं महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को "सियाराम की रसोई" योजना के अंतर्गत फल एवं फ्रूटी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा, पूर्व न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ, पूर्व अध्यक्ष, रेरा ट्रिब्यूनल एवं वर्तमान…
