LUCKNOW

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

लखनऊ : आज राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ग्रीष्मकाल मैं हैप्पी अवर्स (खुशियों की पाठशाला) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में फूडीकस डे केयर स्कूल, कानपुर रोड, के लगभग 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रथमतया बच्चों को संग्रहालय भ्रमण कराते हुए संग्रहालय की कलाकृतियों से परिचित कराया गया। तत्पश्चात बच्चों के बौद्धिक एवं कलात्मक विकास हेतु पेपर एवं कलर उपलब्ध कराकर उन्हें हैप्पी अवर्स विषय एवं उनके अपने अनुभवों को उकेरने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बच्चों द्वारा स्माइली, पेड़ फूल पौधे जानवर पहाड़ घर आदि आसपास की प्रकृति…
Read More
राज्य संग्रहालय में टेराकोटा म्यूरल एवं मूर्ति कला कार्याशाला सम्पन्न और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

राज्य संग्रहालय में टेराकोटा म्यूरल एवं मूर्ति कला कार्याशाला सम्पन्न और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

लखनऊ: राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल वृंदावन योजना, सेक्टर 9 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय टेराकोटा म्यूरल एवं मूर्ति कला कार्यशाला का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की लखनऊ पब्लिक स्कूल , वृंदावन योजना में प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यशाला में लगभग 30  प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों द्वारा गौतम बुद्ध, शिव महादेव, नायिका,संगीतकार, सांकेतिक चिन्ह, एवं अन्य पारंपरिक दृश्य उकेरे गए। इस अवसर पर राज्य संग्रहालय लखनऊ की सहायक निदेशक डॉव मीनाक्षी खेमका के साथ डॉ० अनीता चौरसिया, प्रमोद…
Read More
एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में “स्वच्छता जागरूकता” पर वृक्षारोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में “स्वच्छता जागरूकता” पर वृक्षारोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

लखनऊ। स्वच्छता पखवाड़ा (16 मई से 31 मई 2025) के तहत, 30 मई 2025 को एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन. एस. राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर समीरन सिन्हा क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन), विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार करना और हरियाली को बढ़ावा देना था। इसके अलावा , दो प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का…
Read More
तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ……

तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ……

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिग्नेचर कैंपेन"तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ” का आयोजन लखनऊ, | विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन परिसर, अशोक मार्ग, लखनऊ में सिग्नेचर कैंपेन (Signature Campaign) "तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ” का आयोजन किया गया । इस विशेष मुहिम में "तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ" का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु जवाहर भवन…
Read More
प्रयागराज की पूर्व महापौर ने सर्राफा कारोबारी के परिवार को दिया 2.40 लाख का चेक

प्रयागराज की पूर्व महापौर ने सर्राफा कारोबारी के परिवार को दिया 2.40 लाख का चेक

जून 2021 में हुई थी सर्राफा कारोबारी अशोक अग्रवाल की हत्या कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आजीवन दस हजार रूपए महीने आर्थिक मदद का किया था वादा पूर्व महापौर ने सर्राफारा कारोबारी के परिवारजनों से की मुलाकात, कुशलक्षेम जाना लखनऊ,प्रयागराज / उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के वादे के पूरा करते हुए प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरूवार की देर शाम अपने पुत्र नमन गुप्ता के साथ मऊरानीपुर के सर्राफा कारोबारी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल के घर जाकर उनकी पत्नी श्रीमती नीलम अग्रवाल को नन्दी सेवा संस्थान की ओर…
Read More
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आयोग कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का किया निस्तारण

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आयोग कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्याओं का किया निस्तारण

गैरहाजिर अधिकारियों पर जताई नाराजगी लखनऊ,/ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष  राजेश वर्मा ने तृतीय तल, इन्दिरा भवन स्थित आयोग कार्यालय में विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायतों और पत्रावलियों पर जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान  राकेश कुमार बनाम प्रमुख सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के प्रकरण में निर्देशों के उपरान्त 889657 रूपए की ग्रेच्युटी एवं नकदीकरण का शेष भुगतान कर दिया गया।  सुधाकर सिंह बनाम पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी/बन्दोबस्त अधिकारी बाराबंकी के मामले में जमीन पर फर्जी सुलहनामा तैयार करने की शिकायत की गई। पुलिस विभाग ने बताया कि दस्तावेजों…
Read More
महिलाओें की सुरक्षा हेतु महिला आयोग की संस्तुतियां..

महिलाओें की सुरक्षा हेतु महिला आयोग की संस्तुतियां..

आयोग की अध्यक्ष ने समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में प्रेषित किया पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आवागमन के विभिन्न सार्वजनिक संसाधनों ई रिक्शा, ओला कैब, उबर कैब, रैपिडो,आटो, टैम्पो आदि पर वाहन चालक का नाम, मोबाईल नम्बर व पहचान का विवरण अंकित कराया जाये। साथ ही टैक्सी वाहनों में चाइल्ड लॉक की सुविधा भी हटायी जाये। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश…
Read More
50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को ढैंचा बीज दे रही सरकार…..

50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को ढैंचा बीज दे रही सरकार…..

मृदा का स्वास्थ्य और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर है फोकस  प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अब तक कराई जा चुकी है 11656 कुन्तल बीज की आपूर्ति  लखनऊ/ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि मृदा में जीवांश कार्बन एवं जैविक पदार्थ की वृद्धि तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाने हेतु कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर वर्ष 2025-26 सामान्य वितरण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम अन्तर्गत ढैंचा बीज के वितरण करने की कार्य-योजना बनाई गई है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रदेश के समस्त जिलों के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अब…
Read More
एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता सत्र का आयोजन

एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता सत्र का आयोजन

लखनऊ। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 16 से 31 मई 2025 तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में, एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय, लखनऊ के कर्मचारियों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता एन.एस. राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) द्वारा की गई, जिन्होंने मुख्य अतिथि वक्ता आर.के. सिंह, पूर्व प्रमुख, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार का स्वागत किया। सत्र के दौरान सिंह ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से औद्योगिक प्रथाओं पर…
Read More
प्रदेश का जिला घरेलू उत्पाद अनुमान वर्ष 2022-23 का आंकलन मॉडल बना राष्ट्रीय प्रेरणा स्रोत

प्रदेश का जिला घरेलू उत्पाद अनुमान वर्ष 2022-23 का आंकलन मॉडल बना राष्ट्रीय प्रेरणा स्रोत

 राजस्थान सरकार ने भेजा वरिष्ठ अधिकारियों का अध्ययन दल लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने साक्ष्य आधारित एवं पारदर्शी नीति निर्माण की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिला घरेलू उत्पाद अनुमान का आंकलन मॉडल उसी श्रृंखला का एक सशक्त उदाहरण है, जिसे अब अन्य राज्य भी आत्मसात करने की दिशा में अग्रसर हैं। यह मॉडल न केवल प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था की सटीक और व्यापक तस्वीर प्रस्तुत करता है, बल्कि जिला स्तरीय विकास रणनीतियों को भी वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार के…
Read More