28
Jun
लखनऊः उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद स्थित महामंगोल बौद्ध विहार परिसर में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा अब रात में भी रोशनी में नजर आएगी। इस ऐतिहासिक स्थल पर फसाड लाइटिंग की व्यवस्था के लिए लगभग 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत प्रतिमा और परिसर की भव्यता रात के समय और बढ़ जाएगी, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश स्थित बौद्ध स्थलों को पर्यटक अनुकूल बनाया जाए, ताकि देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। यह जानकारी उत्तर प्रदेश…
