LUCKNOW

रक्तदान जीवन दान के बराबर – राकेश राठौर

रक्तदान जीवन दान के बराबर – राकेश राठौर

इंजीनियर्स डे पर तीन हजार यूनिट रक्तदानलखनऊ । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संस्थापक सदस्य स्व आर के दत्ता जी के 37 वीं पुण्य तिथि पर अभियंता दिवस के अवसर पर लखनऊ मंडल के डिप्लोमा इंजीनियर्स वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर ने डिप्लोमा इंजीनियर्स के इस निरंतर जारी रक्तदान कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में जीवन दान है। अपने लम्बे अन्तराल में डिप्लोमा इंजीनियर्स के इस प्रयास से अब तक हजारों जानें बची होगी। वैसे भी डिप्लोमा इंजीनियर्स विकास कार्याे में रीढ़ की…
Read More
लोक आयुक्त प्रशासन का 49वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

लोक आयुक्त प्रशासन का 49वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

लखनऊ, / लोक आयुक्त प्रशासन, उत्तर प्रदेश के 49वें स्थापना दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय थे। सम्माननीय अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राजन रॉय, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यायमूर्ति संजय मिश्र, लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं उप लोक आयुक्तगण शम्भू सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति भी रही। समारोह में…
Read More
स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सम्भव है – ब्रजेश पाठक

स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति सम्भव है – ब्रजेश पाठक

*उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियों कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, “स्वस्थ नारी, सशक्त* *परिवार” अभियान की तैयारियों को दिया गति* *सभी लाभार्थियों का होगा पंजीकरण, सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी* *लखनऊ /  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की तैयारियों को परखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य नारी का अर्थ है ‘‘सशक्त…
Read More
पशुओं के लम्पी रोग से बचाव के लिए कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक 

पशुओं के लम्पी रोग से बचाव के लिए कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक 

सचिव पशुपालन को त्वरित कार्यवाही करने और गहन निगरानी के संबंध में दिए दिशा निर्देश लखनऊ/ वर्तमान में प्रदेश के कई जनपदों में पशुओं में फैले लम्पी रोग की स्थिति और उसके बचाव के लिए किए जाने वाली त्वरित कार्यवाही के संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रमुख सचिव,पशुधन एवं दुग्ध विकास श्री अमित कुमार घोष के साथ समीक्षा बैठक की गई। वर्तमान में इस रोग से चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ संतकबीरनगर और महराजगंज के गौवंश प्रभावित हैं। प्रभावित जनपदों में कुल गोवंशीय पशुओं की संख्या 1454088 है। इनमें से प्रभावित…
Read More
विद्यार्थी श्रमदान से अपने विद्यालयों और छात्रावासों को संवारेंगे – असीम अरुण

विद्यार्थी श्रमदान से अपने विद्यालयों और छात्रावासों को संवारेंगे – असीम अरुण

 *राज्यमंत्री असीम अरुण के निर्देश पर सर्वाेदय विद्यालयों और छात्रावासों में श्रमदान कार्यक्रम शुरू* *प्रत्येक रविवार परिसर की होगी साफ सफाई, विद्यार्थियों में अनुशासन और सहयोग की भावना होगी विकसित* *लखनऊः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के लिए समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अनूठी पहल की है। उनके निर्देश पर प्रदेश के सभी जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों और राजकीय छात्रावासों में रविवार से श्रमदान कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और श्रम के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ते हुए उन्हें…
Read More
हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता अवश्य मिलनी चाहिए

हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता अवश्य मिलनी चाहिए

*हिन्दी दिवस समारोह*  लखनऊः उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा *हिन्दी दिवस समारोह* के शुभ अवसर पर दिन रविवार 14 सितम्बर, 2025 को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार लखनऊ में किया गया।  दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त वाणी वंदना श्रीमती रत्ना शुक्लाद्वारा प्रस्तुत की गयी। सम्माननीय अतिथि डॉ0 ऋचा मिश्रा, डॉ0 हेमांशु सेन सिंह एवं डॉ0 रामकृष्णका स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर डॉ0 अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा किया गया।  डॉ0 ऋचा मिश्राने कहा हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता अवश्य मिलनी चाहिए। भारत…
Read More
इंदिरा नगर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया

इंदिरा नगर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया

लखनऊ | सेक्टर-25, इंदिरा नगर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य मुकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सेक्टर-25 की प्रमुख समस्याएँ— बाउंड्री वॉल, सड़क, नाली, खरंजा एवं स्ट्रीट लाइट— विस्तार से रखी गईं। इन पर संज्ञान लेते हुए मुकेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर-25 में निवासरत 151 परिवारों की एकता तथा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल, महिला विंग एवं युवा विंग का उत्साह और विकास…
Read More
ए.के.शर्मा की पहल:अब नगरीय क्षेत्रों में भौतिक कार्यों के समन्वय हेतु सुगम पोर्टल का विकास

ए.के.शर्मा की पहल:अब नगरीय क्षेत्रों में भौतिक कार्यों के समन्वय हेतु सुगम पोर्टल का विकास

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने दिया तकनीकी समाधान,कार्य होंगे पारदर्शी विभागीय समन्वय से कार्य होंगे पूर्ण और जनता को भी नहीं होगी असुविधा  जल निगम, बीएसएनल, ऊर्जा, पीडब्लूडी सहित सभी विभागों के लिए अनिवार्य होगा सुगम पोर्टल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अभिनव पहल पर नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यों को सुचारु और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए ‘सुगम पोर्टल’ विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से विभागीय कार्यों के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान से बचाया जाएगा और नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।इस…
Read More
पर्यटन विभाग द्वारा 310 टैक्सी चालकों को दिया गया प्रशिक्षण,19 महिला ड्राइवर भी शामिल रहीं 

पर्यटन विभाग द्वारा 310 टैक्सी चालकों को दिया गया प्रशिक्षण,19 महिला ड्राइवर भी शामिल रहीं 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल, अब टैक्सी चालक सुनाएंगे आपके शहर की रोचक कहानियां- जयवीर सिंह      लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करने की निर्णय लिया है। इसी क्रम में वाराणसी में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटो, टैक्सी और बस चालकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 310 चालकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 19 महिला ड्राइवर भी शामिल रहीं।  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया…
Read More
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश की गूंज

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में उत्तर प्रदेश की गूंज

आगरा तीसरे, झांसी-मुरादाबाद दूसरे स्थान पर, अन्य कई शहरों को राष्ट्रीय रैंकिंग में मिली जगह लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद उत्तर प्रदेश ने *स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025* में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह सर्वेक्षण *पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF\&CC)* द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें शहरों का मूल्यांकन वायु गुणवत्ता सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के आधार पर किया गया।  *शीर्ष स्थानों पर यूपी के शहर* 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी   **आगरा* – तीसरा स्थान   *कानपुर* –…
Read More