LUCKNOW

मंत्री ए के शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया

मंत्री ए के शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात* *माफिया-मुक्त मऊ की नई पहचान बना मऊ महादेव धाम - ए के शर्मा लखनऊ, मऊ/ शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सौगात मिली, जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने तमसा नदी तट स्थित मऊ महादेव मंदिर के नवनिर्मित भव्य घाटों का लोकार्पण किया। 938.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर फंड से पूरी हुई है। रेड स्टोन धौलपुर के पत्थरों से सुसज्जित घाटों ने पूरे परिसर को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया है। घाट…
Read More
कुशीनगर में स्थापित होगी अत्याधुनिक केले की टिशू कल्चर लैब

कुशीनगर में स्थापित होगी अत्याधुनिक केले की टिशू कल्चर लैब

किसानों को मिलेंगे उन्नत किस्म के केले के पौधे, बढ़ेगी आय और खुशहाली  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के क्रम में जनपद कुशीनगर के कसया स्थित राजकीय आलू फार्म पर 'केला टिशू कल्चर लैब' की स्थापना की जा रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल 401.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 223.54 लाख रुपये निर्माण कार्य और 178.21 लाख रुपये मशीनरी व उपकरणों के लिए आवंटित किए गए हैं। इस लैब की स्थापना से क्षेत्र…
Read More
जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल सिंचाई भवन का किया लोकार्पण

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल सिंचाई भवन का किया लोकार्पण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहां उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल सिंचाई भवन, का लोकार्पण किया, इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री राकेश निषाद, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग,  प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष इं0 संदीप कुमार, प्रमुख अभियन्ता परिकल्प एवं नियोजन इं0 अशोक कुमार सिंह, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा अन्य अभियन्ता गण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सिंचाई भवन के उद्घाटन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि यह भवन सिंचाई विभाग के कार्यों एवं कार्यक्षमता…
Read More
आईसीडीएस विभाग एवं अडानी फाउंडेशन के मध्य “Suposhan Project” हेतु एम०ओ०यू० हस्ताक्षरित

आईसीडीएस विभाग एवं अडानी फाउंडेशन के मध्य “Suposhan Project” हेतु एम०ओ०यू० हस्ताक्षरित

लखनऊ/ मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण एवम बाल विकास सेवा पुष्टाहार के विधानसभा कार्यालय में आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं अडानी फाउंडेशन के मध्य जनपद सोनभद्र में "Suposhan Project" के क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण MoU हस्ताक्षरित किए गए। यह एम०ओ०यू० माननीय मंत्री बेबी रानी मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर अपर मुख्य सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती लीना जौहरी तथा निदेशक, आईसीडीएस श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका व डॉ अनुपमा शांडिल्य उप निदेशक उपस्थित थे। अडानी समूह की ओर से नॉर्थ इंडिया प्रमुख एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट एवं सरकारी मामले) आनंद सिंह विसेन तथा…
Read More
स्वस्थ नागरिक ही विकसित प्रदेश की नींवः ब्रजेश पाठक

स्वस्थ नागरिक ही विकसित प्रदेश की नींवः ब्रजेश पाठक

विधान परिषद के बजट सत्र में गरजे डिप्टी सीएम, विपक्ष को लिए आड़े हाथ कहा- पिछली सरकारों ने जनता को लूटा, हमने गुणवत्तापूर्ण इलाज दिया  लखनऊ।  स्वथ्य नागरिक ही विकसित देश और प्रदेश की नींव हैं। जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, कोई भी देश या प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रदेश की जनता की गुमराह कर अपनों को फायदा दिया है। हमारी सरकार विकासित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।  यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। गुरुवार को विधान…
Read More
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सदन में विपक्ष के आक्षेपों का जवाब देते हुए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सदन में विपक्ष के आक्षेपों का जवाब देते हुए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

*भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, यूपी अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित *ऊर्जा, आवास और स्वनिधि योजनाओं में यूपी नंबर वन* *मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण पर विपक्ष के आरोप निराधार लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज विधान मण्डल के दोनों सदनों में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर करारा प्रहार किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री के नेतृत्व…
Read More
नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजट – ब्रजेश पाठक

नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजट – ब्रजेश पाठक

बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रावधान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रदेश की समृद्धि एवं जनमानस की खुशहाली हेतु समर्पित उत्तर प्रदेश का यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के साथ ही चतुर्दिक विकास एवं नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट में प्रदेश…
Read More
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक बजट – मंत्री ए. के. शर्मा

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक बजट – मंत्री ए. के. शर्मा

लखनऊ/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश बजट 2026–2027 पास होने के अवसर पर  कहा कि यह बजट  “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। इसमें किसान, महिला, युवा, श्रमिक और समाज के हर वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रदेश के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है।कुल 912696.35 करोड़ रुपए का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12.09 प्रतिशत अधिक है, जो प्रदेश सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।…
Read More
पर्यावरणीय सततता हेतु एनटीपीसी एनआरएचक्यू ने लखनऊ चिड़ियाघर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

पर्यावरणीय सततता हेतु एनटीपीसी एनआरएचक्यू ने लखनऊ चिड़ियाघर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) में अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से पर्यावरणीय सततता एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। अपनी चल रही सीएसआर सहभागिता के क्रम में, एनआरएचक्यू ने 10फरवरी.2026 को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य पर्यावरणीय सततता, पारिस्थितिक संतुलन तथा पशु कल्याण को और अधिक प्रोत्साहित करना है। यह एमओए, संजय कुमार बिस्वाल, आईएफएस, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान तथा राहुल शर्मा, एजीएम (एचआर), के मध्य, एस. एन.…
Read More
बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री ने की आराध्य की पूजा 

बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री ने की आराध्य की पूजा 

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के  बजट वर्ष 2026-27 की प्रस्तुति से पूर्व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आराध्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।
Read More