22
Feb
*स्थानीय नागरिकों से संवाद, सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन* *सिगरा में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर* *वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* लखनऊ,/ नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने प्रातः काल काशी के शिवपुर, सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर एवं रघुवंशी नगर में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों का जायजा लिया, जिससे व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड…
