04
Dec
सौर ऊर्जा उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य - ऊर्जा मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज अपने मऊ भ्रमण के दौरान नोएडा प्रशिक्षण केंद्र, घोसी में आयोजित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। राज्य में वर्तमान समय…
