12
Jan
लखनऊ | टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) विषय पर एक महत्वपूर्ण विधिक परिचर्चा एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह छठे तल, राज्य कर भवन, 5-मीराबाई मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन जानकी शरण पाण्डेय मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहे । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर अधिवक्ता सशक्त होंगे तभी जीएसटी व्यवस्था मजबूत होगी । इसके साथ ही जीएसटी कानून से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, कर अधिवक्ताओं की भूमिका तथा बार की गरिमा एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस अवसर पर कर कानून…
