06
Mar
खरगोन। एनटीपीसी खरगोन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety” के अंतर्गत पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहाँ सभी कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा एवं कुशलता के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात मोहन वी., बीयूएच, एनटीपीसी खरगोन द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया, जो संगठन की सुरक्षित और जिम्मेदार संचालन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर …
