वी. मोहन, BUH, एनटीपीसी खरगोन की जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

खरगोन।एनटीपीसी खरगोन के व्यवसाय इकाई प्रमुख,वी. मोहन ने श्रीमती भाव्या मित्तल,जिला कलेक्टर,खरगोन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एनटीपीसी खरगोन एवं जिला प्रशासन के बीच आपसी सहयोग, विकासात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रतीक स्वरूप  वी. मोहन ने  जिला कलेक्टर को प्रतीकात्मक पौधा भेंट किया। यह भेंट एनटीपीसी खरगोन द्वारा हरित पहल को बढ़ावा देने तथा स्थानीय प्रशासन के साथ सुदृढ़ समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *