गरीब परिवारों के लिए कन्या सुमंगला योजना वरदान साबित हो रही है

Spread the love

निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी के पास राशन कार्ड नहीं, तो फैमिली आईडी जरूरी

जनसुविधा केंद्र या पंचायत सचिवालय से बनवाएं फैमिली आईडी जरूरी

चंदौली/ जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के वह लाभार्थी जो निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रहे है, यदि उनका राशन कार्ड नहीं बना हो तो वह अपना फैमिली आई०डी० कार्ड अनिवार्य रूप से किसी भी जनसुविधा केन्द्र से या पंचायत सचिवालय से बनवा ले।

इसके अतिरिक्त जिस परिवार में बच्चों की अधिकतम संख्या 2 हो तथा वार्षिक आय अधिकतम 03 लाख रू० हो, वह बालिका के शिक्षण हेतु विभिन्न श्रेणियों में यथा जन्म के समय, टीकाकरण के उपरान्त, बालिका के कक्षा-01, कक्षा-06, कक्षा-09 में नामांकन के समय अथवा कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात आई०टी०आई या स्नातक में नामांकन के समय सम्बन्धित श्रेणी के प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र सहित आनलाइन आवेदन Website https://mksy.up.gov.in पर कर सकते है।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा की राह आसान करने और उन्हें सेहतमंद बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना में अब तक जिले में कुल 36599 बालिका लाभार्थियों को योजना से लाभांवित किया जा रहा है। वहीं योजना से लाभांवित लाभार्थियों को 774.87 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त किया जा चुका है। योजना में बेटी के जन्म के समय पांच हजार रुपये मुहैया कराया जाता है। एक साल बाद टीकाकरण पूरा होने पर दो हजार रुपया दिया जाता है। वहीं कक्षा एक में प्रवेश लेने पर तीन हजार और कक्षा छह में दाखिला लेने पर तीन हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। आकांक्षी जिले चंदौली में जिला प्रशासन ने योजना में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभांवित किए जाने का निर्देश जारी किया है।

निदेशालय के निर्देश एवं जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में जिला प्रोवेशन विभाग जिला एवं ब्लाक स्तर पर समय-समय पर कैम्प आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। साथ ही योजना के संबंध में जानकारी मुहैया कराने का काम कर रहा है। जिले में ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को योजना से लाभांवित किया जा सके। इसके लिए विभाग की ओर से कैम्प एवं अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *