JHARKHAND

बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

बीसीसीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

(जियलगोरो स्टेडियम में भव्य परेड, केन्द्रीय अस्पताल में कैंटीन और कोयला नगर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन) धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत कंपनी मुख्यालय कोयला नगर में ध्वजारोहण के साथ हुई। कंपनी के सीएमडी श्री समीरन दत्ता ने कंपनी के सभी निदेशकों के साथ प्रातः सबसे पहले कोयला भवन प्रशासनिक ब्लॉक में ध्वजारोहण किया।  इसके बाद  जियलगोरा स्टेडियम, लोदना, धनबाद में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मुख्य समारोह…
Read More
76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया

76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया

हजारीबाग। 76वां गणतंत्र दिवस एनएमएल पकरी बारवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में भारत के संविधान के निर्माताओं के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और प्रोजेक्ट की सफलता में योगदान देने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सराहा गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसे  फैज तैय्यब, प्रोजेक्ट हेड ने किया। इसके बाद उन्होंने साइट पर तैनात सीआईएसएफ और एसआईएसएफ के टुकड़ी का निरीक्षण किया, और उनकी सेवा के प्रति सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को सलाम…
Read More
सीएमपीडीआई में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

सीएमपीडीआई में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया

रांची, । सीएमपीडीआई द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख मीटर ड्रिलिंग के मुकाबले दिसम्बर, 2024 तक 6.28 लाख मीटर ड्रिलिंग की गयी है जिसमें से 2.90 लाख मीटर विभागीय संसाधन के जरिए हुई है। साथ ही 400 लाइन किलोमीटर 2डी/3डी सिस्मिक सर्वे के विभागीय लक्ष्य के मुकाबले दिसम्बर, 2024 तक 232 लाइन किलो मीटर सिस्मिक सर्वे किया जा चुका है। 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस  के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराने के पश्चात् अपने अभिभाषण में उक्त बातें सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने कहीं। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/ईएस)  अजय कुमार,…
Read More
एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं ने 76वें गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया

एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं ने 76वें गणतंत्र दिवस को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया

हजारीबाग।एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य और जोशपूर्ण आयोजन किया गया। केरेडारी प्रशासनिक भवन को तिरंगे की सजावट और कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की उत्साही भागीदारी से सजाया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसे केरेडारी परियोजना प्रमुख  शिव प्रसाद और चट्टी बरियातु के एजीएम (कोयला प्रेषण)  पवन रावत ने संयुक्त रूप से किया। IRB और DGR सुरक्षा कर्मियों द्वारा सलामी और राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति ने माहौल को गर्व और एकता के साथ भर दिया। अपने प्रेरक संबोधन में  शिव प्रसाद ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को…
Read More
सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

सीसीएल ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

रांची। 26 जनवरी 2025 को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 76वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  निलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।  निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, आर्मी बैंड और गांधीनगर डीएवी व ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया।  समारोह में सीएमडी के साथ  निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  हरीश दुहान, सीवीओ पंकज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मी एवं उनके…
Read More
गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन: झारखंड में देशभक्ति और खेल का अनूठा संगम

गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन: झारखंड में देशभक्ति और खेल का अनूठा संगम

रांची । बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 26 जनवरी 2025 को जेएसएसपीएस द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव  धर्मेंद्र कुमार दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर भव्य परेड, उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार वितरण और कैडेट्स द्वारा 11 खेल विधाओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। विशिष्ट अतिथि  अरुण कुमार और  एस. एस. लाल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम ने देशभक्ति और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जेएसएसपीएस के सीईओ  गिरीश कुमार राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

चतरा। 26 जनवरी 2025 को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया।  मुख्य कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के आउटडोर स्टेडियम “उड़ान” में किया गया। मुख्य महाप्रबंधक संजीब कुमार सुवर ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नॉर्थ करणपुरा की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में यूनिट 3 से विद्युत उत्पादन कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि यह सभी कर्मचारियों, एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन, प्रभावित गाँवों, और सीआईएसएफ के संयुक्त…
Read More
PVUN पतरातू टाउनशिप में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

PVUN पतरातू टाउनशिप में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

  पतरातु। PVUN पतरातू टाउनशिप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम में PVUN के सीईओ आर.के. सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने प्लांट की प्रगति, आस-पास के गांवों में CSR गतिविधियों और आगामी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।   कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें बाल भवन और सृजन के बच्चों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किए। DAV स्कूल के बच्चों ने CISF और DGR के साथ औपचारिक गार्ड का निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट बैंड ड्रिल का प्रदर्शन किया, जबकि DAV…
Read More
बीसीसीएल ने “महिला कर्मचारियों के लिए विकास पाठ्यक्रम” पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

बीसीसीएल ने “महिला कर्मचारियों के लिए विकास पाठ्यक्रम” पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

धनबाद।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित और अधिक समावेशी कार्य वातावरण बनाने के लिए महिला कर्मचारियों को शिक्षित और सशक्त बनाना है। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों और मुख्यालयों से 40 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें संकाय सदस्यों द्वारा व्यावहारिक सत्र प्रस्तुत किए गए।  संकाय में स्वेता सुभाषिनी कुमारी, प्रबंधक (कार्मिक), स्वेता कुमारी, प्रबंधक (कार्मिक), शामिल थे। तथा प्रिया सिंह सीसीडब्ल्यूओ,रिंकू दुबे, डॉ. केका मुखर्जी सीएचडी,विद्या कुमारी एमजीआर फिन, मुख्यालय, आदि ने अपना ज्ञान साझा किया। कार्यशाला में कंपनी के स्थायी आदेश और यौन उत्पीड़न रोकथाम (पीओएसएच) अधिनियम के तहत प्रावधानों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। इसके…
Read More
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बीसीसीएल में किए गए विशेष आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बीसीसीएल में किए गए विशेष आयोजन

(सांसद ढुल्लू महतो ने बीसीसीएल के सामुदायिक भवन में किया नेता जी की मूर्ति का अनावरण) धनबाद। बीसीसीएल ने आजादी के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए । प्रातःकाल में कोयला नगर स्थित नेताजी सुभाष चौक पर बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता, निदेशक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारियों ने माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उसके बाद सामुदायिक भवन कोयला नगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीसीएल द्वारा अक्तूबर 2025 माह में विशेष अभियान 4.0 के दौरान…
Read More