JHARKHAND

सीसीएल ने जनवरी 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी

सीसीएल ने जनवरी 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी

सीएमडी  एन. के. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके जीवन की नई यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। समारोह के…
Read More
पतरातू परियोजना में त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, सभी श्रमिक सुरक्षित

पतरातू परियोजना में त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, सभी श्रमिक सुरक्षित

पतरातु। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार को निर्माणाधीन यूनिट-2 के एसीसी (ACC) डक्ट के एंड-प्लेट सील में तकनीकी खराबी आने के कारण सील टूट गया। यह कार्य बीएचईएल द्वारा इरेक्शन एवं परीक्षण के चरण में किया जा रहा था। घटना में कुल 12 श्रमिकों को हल्की चोटें आईं, जिनमें 9 श्रमिक मैसर्स आरपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा 3 श्रमिक मैसर्स बीएचईएल के कर्मचारी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है…
Read More
सीएमपीडीआई परिवार के 5 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 5 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 5 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाॅल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें डाॅ0 ओम प्रकाश-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती ममता गुप्ता-यूडीसी, श्रीमती-अमिता मेहता-यूडीसी, दिनेश कुजूर-कोल सैम्पलिंग टेक्नीशियन एवं भोला राम-बस खलासी शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो…
Read More
बीएसएल में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

बीएसएल में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

बोकारो। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट द्वारा स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शुभम रंजन, उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) श्रीमती नीति मित्तल सहित अधिशासी निदेशक(मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी,  अधिशासी निदेशक (माइंस)  विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (एमएम)  सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं)  अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बी बी करुणामय,   संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी, बीएसएल द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति योजना के तहत अध्यनरत बिरहोर बच्चे, अन्य गणमान्य अतिथि तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.…
Read More
सीएमपीडीआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने रांची स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

सीएमपीडीआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने रांची स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रांची । 77वें गणतंत्र-दिवस के अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने रांची स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी हितधारकों को बधाई दी। इसके पूर्व, श्री सिंह ने गार्ड आफ आनर ग्रहण किया, परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया और मार्चिंग टुकड़ियों से सलामी ली। श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘‘वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11 लाख मीटर ड्रिलिंग के लक्ष्य के मुकाबले, सीएमपीडीआई ने दिसम्बर, 2025 तक 7.56 लाख मीटर ड्रिलिंग की है, जिसमें से 2.87 लाख मीटर विभागीय संसाधनों के माध्यम से की गयी है। साथ ही, 450 लाइन किलोमीटर 2डी/3डी सिस्मिक…
Read More
एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया 

एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया 

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा परियोजना की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मियों के अथक परिश्रम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दास द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने परियोजना परिसर में तैनात सीआईएसएफ एवं एसआईएसएफ जवानों का निरीक्षण किया और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान एवं सराहना व्यक्त की।…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया 

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया 

डिजिटल कोयला प्रबंधन प्रणाली “कोलट्रैक” के माध्यम से दक्षता एवं पारदर्शिता में वृद्धि हुई -आलोक कुमार त्रिपाठी टंडवा , चतरा । एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस “उड्डान” स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, सीआईएसएफ कर्मियों, स्कूली छात्रों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  आलोक कुमार त्रिपाठी, परियोजना प्रमुख (एचओपी), एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के आगमन के साथ हुआ, जिसके उपरांत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ। इसके पश्चात  त्रिपाठी द्वारा सीआईएसएफ, फायर विंग, डीजीआर सुरक्षा बल एवं डीएवी दल की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया…
Read More
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीसीसीएल द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन, सीएमडी ने फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीसीसीएल द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन, सीएमडी ने फहराया तिरंगा

कोयला भवन एवं जियलगोरा स्टेडियम, लोदना में आयोजित हुए कार्यक्रम। बीसीसीएल शीर्ष प्रबंधन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी हुए शामिल। धनबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बीसीसीएल द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जियलगोरा, लोदना में संपन्न हुआ, जहाँ सीएमडी,  मनोज कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने सीआईएसएफ सुरक्षा बल के सदस्यों, बीसीसीएल सुरक्षा कर्मियों एवं स्कूली बच्चों की इकाई द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया तथा उनके उत्कृष्ट मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, सीवीओ, अमन राज, ओएसडी/वित्त,  राजेश कुमार, डीआईजी (सीआईएसएफ)  जितेन्द्र तिवारी, बीसीसीएल वेलफेयर, सेफ्टी…
Read More
केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में गरिमा व उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में गरिमा व उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

हजारीबाग। केरेडारी और चट्टी-बारियातु कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा सिकरी साइट कार्यालय में गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। तिरंगे से सजे परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सहभागिता ने जनकल्याण, एकता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक दायित्व की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों  के. चंद्रशेखर, हेड ऑफ प्रोजेक्ट–केरेडारी तथा धनंजय श्रीखंडे, हेड ऑफ प्रोजेक्ट–चट्टी-बारियातु के आगमन से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन ने एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। अपने संबोधन में  के. चंद्रशेखर ने कहा कि…
Read More
तेज़ विकास तभी सार्थक है जब वह पर्यावरण-सुरक्षित, समाज-समावेशी और भविष्य-उन्मुख हो – सीएमडी, सीसीएल

तेज़ विकास तभी सार्थक है जब वह पर्यावरण-सुरक्षित, समाज-समावेशी और भविष्य-उन्मुख हो – सीएमडी, सीसीएल

सीसीएल ने 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 77वां गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी क्रीड़ांगण, सीसीएल गांधीनगर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  निलेन्दु कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।  निलेन्दु कुमार सिंह ने सीसीएल सुरक्षा कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों, आर्मी बैंड और डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों की परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सीएमडी के साथ निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजुरा, सीवीओ …
Read More