03
Mar
हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना (केडीसीएमपी) ने 67वें वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह 2024 के तहत डम्पर/टिपर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा कार्यक्रम के भव्य समापन समारोह में की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उज्जवल ताह, मुख्य खान निरीक्षक (सीआईएम) एवं डीजीएमएस के महानिदेशक उपस्थित थे। उनके साथ खनन सुरक्षा निदेशालय (डीएमएस) के विशिष्ट अधिकारी और खनन, यांत्रिक एवं विद्युत विभाग के डीएमएस भी मौजूद रहे।समारोह में सीसीएल के सीएमडी और निदेशक, एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), डीवीसी के कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) सहित हिंदाल्को और टाटा स्टील…
