11
Mar
पतरातू। झारखंड की ऊर्जा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में,पतरातू सुपर थर्मल पावर फेज-1 प्रोजेक्ट की पहली 800 मेगावाट यूनिट को 11मार्च.2025, सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दिया गया। यह मील का पत्थर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीवीयूएनएल (PVUNL) के सीईओ आर. के. सिंह ने इस सफलता के लिए पीवीयूएनएल , एनटीपीसी और बीएचईएल (BHEL) की टीमों के अटूट प्रयासों, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने प्रोजेक्ट, ओ एंड एम/कमीशनिंग, सर्विसेज विभागों, सहयोगियों, सहायक कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के योगदान को भी…
