02
May
रांगाटाड़, शहीद स्मारक चौक सहित सीएचडी में हुए कई कार्यक्रम धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज बीसीसीएल द्वारा समाज के सभी वर्गों के श्रमिकों – मुख्य रूप से कोयला श्रमिक एवं सफाई कर्मियों (स्वच्छतादूतों) के परिश्रम, समर्पण और योगदान को सम्मानित करने के साथ श्रमिक कल्याण, सामाजिक एकता और संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम कोयला नगर स्थित शहीद स्मारक चौक पर आयोजित किया गया जहां सीएमडी समीरन दत्ता ने निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी…
