JHARKHAND

सीसीएल द्वारा पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

सीसीएल द्वारा पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा 06 फरवरी, 2026 को रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 76 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जाँच की गई। जाँच के उपरांत सभी लाभार्थियों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज),…
Read More
एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना  द्वारा सोलर लैम्प वितरण 

एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना  द्वारा सोलर लैम्प वितरण 

हजारीबाग। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा आज मिडिल स्कूल, बडकागाँव के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को पढ़ने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सोलर लैम्प की सहायता से विद्यार्थियों को अब बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में भी निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा होगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ने इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read More
बीसीसीएल सीएसआर पहल के अंतर्गत सीटीटीसी कोलकाता में कौशल विकास कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का आयोजन

बीसीसीएल सीएसआर पहल के अंतर्गत सीटीटीसी कोलकाता में कौशल विकास कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का आयोजन

धनबाद। बीसीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत सेंट्रल टूलरूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (सीटीटीसी), कोलकाता में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धनबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जैसे कतरास, बाघमारा, झरिया आदि से आए कुल 250 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न यांत्रिक एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी ट्रेड्स में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया है। बीसीसीएल द्वारा सीटीटीसी कोलकाता के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने तथा…
Read More
सीएमपीडीआई, रांची एवं आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर,मुम्बई के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई, रांची एवं आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर,मुम्बई के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर

रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची  ने अपनी सीएसआर पहल ‘‘आरोग्य पोषण’’ को लागू करने के लिए आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुम्बई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस पहल का उद्देश्य रांची जिले के सीएमपीडीआई कमांड क्षेत्रों में लगभग 1550 टीबी रोगियों को छह महीने अवधि के लिए पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। इससे टीबी रोगियों के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, उपचार के परिणामों में गुणात्मक सुधार तथा शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। इस समझौते ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डाॅ0 शिशिर दत्ता एवं आर0के0एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर…
Read More
अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर

अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर

सीसीएल क्षेत्रों में सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण, 21 महिलाओं को प्रमाण पत्र व मशीनें वितरित रांची: अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं सिलाई किट का वितरण भी किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर विभाग एवं सृजन संस्था के समन्वय से संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोज़गार…
Read More
दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक रंगों में रंगा पीवीयूएनएल परिसर

दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सांस्कृतिक रंगों में रंगा पीवीयूएनएल परिसर

पतरातु।पीवीयूएनएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय बसंतोत्सव मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (पावर)  तजिंदर गुप्ता, बीएचईएल उपस्थित रहे। उनका स्वागत  ए.के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल एवं महाप्रबंधकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण इंटर हाउस सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी को मनोरंजन से भर दिया। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द और पारिवारिक सहभागिता को और मजबूत…
Read More
कोल माइनिंग परियोजनाओं में  दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन 

कोल माइनिंग परियोजनाओं में  दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन 

हजारीबाग । कोल माइनिंग परियोजनाओं में 30 से 31 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय नैशनल एग्जिक्युटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का सफलतापूर्वक आयोजन हजारीबाग किया गया। इस बैठक में देशभर की विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक की शुरुआत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के परियोजना प्रमुख   सुब्रत कुमार दास के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने एसोसिएशन के सभी  प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कर्मचारियों के कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक संवाद और सहभागिता के महत्व पर बल दिया। इसके पश्चात सभी…
Read More
बागडिगी कोलियरी दुर्घटना की 25वीं बरसी पर सीएमडी बीसीसीएल ने शहीद खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

बागडिगी कोलियरी दुर्घटना की 25वीं बरसी पर सीएमडी बीसीसीएल ने शहीद खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

लोदना क्षेत्र की खदानों, रेलवे साइडिंग्स और पाथरडीह न्यू वॉशरी का सीएमडी ने किया व्यापक निरीक्षण धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने आज बागडिगी कोलियरी, लोदना में हुए भीषण जलभराव हादसे में शहीद 29 खनिकों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दुर्घटना की 25वीं बरसी पर आज उन्होंने बागडिगी  स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ अधिकारियों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों और दिवंगत खनिकों के परिजनों की उपस्थिति में स्मारक पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। सभी ने मौन रखते हुए शहीद खनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को याद किया। विदित हो कि 2 फ़रवरी 2001 को बागडिगी कोलियरी में एक बांध टूटने से खदान में पानी भर गया, जिसमें 29 कोयला मजदूरों की…
Read More
सीएमपीडीआई के सीएमडी ने विजेता एवं उप-विजेता को पुरस्कृत किया

सीएमपीडीआई के सीएमडी ने विजेता एवं उप-विजेता को पुरस्कृत किया

रांची । सीएमपीडीआई के रिक्रियेशन क्लब के तत्वावधान में आयोजित ‘‘पुरूष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट’’ के पुरूष वर्ग के फाइनल मैच में इंडियन फाइटर्स ने एवेंजर्स को 47 रनों से हराकर कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन फाइटर्स ने 12 ओवरों में 114/5 रन बनाए, जवाब में एवेंजर्स 67 रनों पर आल आउट हो गई। इंडियन फाइटर्स के अभिषेक प्रसाद को ‘‘मैन आफ द मैच’’ का खिताब मिला। एवेंजर्स टीम के सुजीत कुमार को ‘‘मैन आफ द टूर्नामेंट’’ का खिताब मिला। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में एंजेल्स एलेवन और शिवशक्ति एलेवन के बीच खेला गया, शिवशक्ति एलेवन…
Read More
पीवीयूएनएल, पतरातू में ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेले का आयोजन

पीवीयूएनएल, पतरातू में ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेले का आयोजन

पतरातू। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), पतरातू द्वारा ‘गांव से शहर का सफर’ थीम पर भव्य बसंतोत्सव मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पीवीयूएनएल के कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएमएल (NML) थे। उनका स्वागत पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  ए. के. सहगल एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सहगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में  अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), बिष्णु दत्त दास, महाप्रबंधक (परियोजना) तथा  जियाउर रहमान, प्रमुख…
Read More