JHARKHAND

बीसीसीएल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

बीसीसीएल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन & प्रेजेंटेशन स्किल्स’ का आज तीसरे एवं अंतिम दिन प्रतिभागियों की व्यक्तिगत प्रस्तुति, अनुभव साझाकरण तथा प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन किया गया। 27 से 29 मई 2025 तक अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर, धनबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के E4 एवं E5 स्केल के अधिकारियों ने सहभागिता कर संवाद, प्रस्तुति एवं नेतृत्व कौशल का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन दिवस पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरलीकृष्ण रमैया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं आवश्यकता…
Read More
बीसीसीएल ट्रेनिंग कार्यक्रम: दूसरे दिन संवाद और नेतृत्व कौशल पर केंद्रित गतिविधियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

बीसीसीएल ट्रेनिंग कार्यक्रम: दूसरे दिन संवाद और नेतृत्व कौशल पर केंद्रित गतिविधियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

सीएमडी एवं निदेशक (एचआर) हुए कार्यक्रम में शामिल। ट्रेनिंग कार्यक्रम का लिया जायजा  धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन एंड प्रेजेंटेशन स्किल्स  के दूसरे दिन आज प्रतिभागियों के लिए सीखने का अनुभव और भी समृद्ध एवं प्रेरक रहा। कार्यक्रम स्थल अन्नपूर्णा हॉल, धनबाद में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में आज सीएमडी समीरन दत्ता तथा निदेशक (मानव संसाधन) मुरलीकृष्णा रमैया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रशिक्षण को विशेष महत्व प्रदान किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर आयोजित सत्रों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रशिक्षण में अपनाई जा रही…
Read More
बीसीसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन 

बीसीसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन 

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सीएमडी  समीरन दत्ता, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना)  मनोज कुमार अग्रवाल के साथ महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण नीति के कार्यान्वयन तथा उनके हितों की रक्षा हेतु विभिन्न संरक्षण उपायों एवं कंपनी की कल्याणकारी गतिविधियों की…
Read More
कोल इंडिया की स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला में शामिल हुए पूर्व जनरल वेद प्रकाश मलिक

कोल इंडिया की स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला में शामिल हुए पूर्व जनरल वेद प्रकाश मलिक

भारतीय सेना और कोल इंडिया/सीसीएल देश की सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय संस्थाएं हैं, क्योंकि हमें हारना पसंद नहीं" — जनरल वेद प्रकाश मलिक* रांची। Coal India और Central Coalfields Limited (CCL) की गौरवपूर्ण 50 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला (Golden Jubilee Lecture Series) के अंतर्गत आज रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष एवं कारगिल युद्ध के नायक, जनरल वेद प्रकाश मलिक (PVSM, AVSM) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की…
Read More
एनटीपीसी केरेडारी द्वारा ग्राम बेंगवारी में महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

एनटीपीसी केरेडारी द्वारा ग्राम बेंगवारी में महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

माहवारी स्वच्छता एवं स्त्री रोगों पर जागरूकता बढ़ाने हेतु 92 महिलाओं ने लिया लाभ हजारीबाग। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम बेंगवारी में 28 मई 2025 को महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एनटीपीसी की स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में माहवारी स्वच्छता, स्त्री रोगों की रोकथाम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। इस शिविर में कुल 92 महिलाओं ने भाग लिया और स्त्री रोग विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जूही चावला …
Read More
चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग। बुधवार को मनाए जाने वाले मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर, चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी के सहयोग से माहवारी स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय किशोरी बालिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, भ्रांतियों के निवारण और स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देना था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जानकारीपूर्ण सत्र लिए गए। यह पहल परियोजना की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत आयोजित की गई, जो स्थानीय समुदायों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य…
Read More
सीसीएल द्वारा “अनुशासनात्मक जांच: सिद्धांत, प्रक्रिया और न्यायिक दृष्टांत विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सीसीएल द्वारा “अनुशासनात्मक जांच: सिद्धांत, प्रक्रिया और न्यायिक दृष्टांत विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रांची, ।:सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के विधि विभाग द्वारा आज "अनुशासनात्मक जांच: सिद्धांत, प्रक्रिया और न्यायिक दृष्टांत विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने भौतिक रूप से एवं वर्चुअली भाग लिया। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के प्रख्यात अधिवक्ता श्री अमित कुमार दास ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासनात्मक जांच की विधिक प्रक्रिया, उससे जुड़ी प्रमुख न्यायिक व्याख्याएं और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही, सीसीएल के महाप्रबंधक (एचआर/आईआर) श्री नवनीत कुमार ने भी…
Read More
बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीसीसीएल के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में बीसीसीएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मियों के संवाद एवं प्रस्तुति कौशल को बेहतर करने के उद्देश्य से आज ‘इम्पैक्ट: मास्टरिंग कम्युनिकेशन & प्रेजेंटेशन स्किल्स’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई), रांची के सहयोग से 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के विभिन्न विभागों से चयनित E4-E5 स्केल के अधिकारी भाग ले रहे हैं। स्वागत सत्र में अतिथियों के औपचारिक स्वागत-अभिनन्दन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) …
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं

नॉर्थ करणपुरा : एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने अपने सतत समुदाय विकास प्रयासों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परियोजना से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर कुल 18 महिलाओं को सिलाई मशीनें सौंपी गईं। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय मुखिया और कई समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सिलाई-कढ़ाई को एक स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि एनटीपीसी…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से परियोजना प्रभावित गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से परियोजना प्रभावित गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई

चतरा। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तंडवा प्रखंड के बाजार टांड में आयोजित किया गया, जिसमें मुखिया सहित स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। नाटक के माध्यम से साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा (NKSTPP) द्वारा यह पहल समुदाय को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे जनकल्याणकारी अभियानों का हिस्सा है, जो संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Read More