30
Jun
रांची, । सीसीएल द्वारा दिनांक 16 जून से 30 जून 2025 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के सफल समापन पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के विभिन्न कार्यस्थलों पर निष्ठा और लगन से कार्य कर रहे 208 सफाईमित्रों को स्वच्छता किट वितरित की गई। इस किट में एप्रन, हैंड टॉवल, सैनिटाइज़र, दस्ताने, साबुन और मास्क शामिल थे। अवसर विशेष पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा, एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित होकर अपने करकमलों से सफाईमित्रों को स्वच्छता किट प्रदान की। इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार…
