JHARKHAND

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस  उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया

तंडवा, चतरा । एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउनशिप के विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत सुबह 8:30 बजे बाल भवन में वसुंधरा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती दीपाली आचार्य द्वारा ध्वजारोहण से हुई। सुबह 9:00 बजे प्रशासनिक भवन में जीएम (O & M) राजीव कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।  मुख्य समारोह उड़ान स्टेडियम में हुआ, जहां हेड ऑफ प्रोजेक्ट एस.के. सुवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।उड़ान स्टेडियम के कार्यक्रम में जीएम (मेंटेनेंस) अजय खेलकर एवं जीएम (प्रोजेक्ट) दीपक दलेई…
Read More
कोयला नगर अस्पताल में डॉ. पूनम दुबे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया

कोयला नगर अस्पताल में डॉ. पूनम दुबे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया

हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन बीसीसीएल में स्वच्छता, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ,Say No to Plastic’ थीम पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया धनबाद। भारत सरकार और कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज बीसीसीएल द्वारा कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की गयी। स्वच्छता, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कोयला नगर अस्पताल में डॉ. पूनम दुबे (मुख्य चिकित्सा सेवाएं) के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें डॉ. सस्वती पंडित, डॉ. झूलन…
Read More
राजभाषा हिंदी का विस्तार हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य,पूरे मनोयोग से प्रयास करते रहना चाहिए – समीरन दत्ता

राजभाषा हिंदी का विस्तार हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य,पूरे मनोयोग से प्रयास करते रहना चाहिए – समीरन दत्ता

राजभाषा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि संस्था की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा - मुरलीकृष्ण रमैया बीसीसीएल में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्यालय स्तर पर श्रम शक्ति एवं नियोजन विभाग और क्षेत्रीय स्तर पर लोदना क्षेत्र को प्राप्त हुआ राजभाषा का चल वैजयंती शील्ड  धनबाद। कार्यालयीन गतिविधियों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं इसके सफल क्रियान्वयन हेतु कोयला भवन, मुख्यालय में आज बीसीसीएल द्वारा कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीएमडी  समीरन दत्ता ने की। अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  मुरलीकृष्ण रमैया, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  कुमार…
Read More
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बीसीसीएल ने किया आजादी का श्रमदान

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बीसीसीएल ने किया आजादी का श्रमदान

कोयला नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मानसरोवर झील परिसर में उत्साहपूर्ण भागीदारी, देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश धनबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, भारत सरकार और कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम श्रृंखला की शुरुआत की है। इस श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग विषयों पर आधारित आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति, स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।  इसी क्रम…
Read More
सीसीएल में सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर कार्यशाला

सीसीएल में सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर कार्यशाला

रांची । मंगलवार को Digitalisation of Service Files की कार्यशाला का आयोजन सीसीएल के स्पंदन सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता  हर्ष नाथ मिश्रा निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा की गई | इस में श्रीमती कविता गुप्ता महाप्रबंधक (मानव संसाधन/श्रमशक्ति) एवं सभी क्षेत्रों और इकाइयों के स्टाफ अधिकारी / ERP एवं नोडल ऑफिसर उपस्थित थे |  इसमें निदेशक (मानव संसाधन) ने मार्गदर्शन देते हुए इस कार्य को दिए गए समय सीमा में करने की हिदायत दिया । उपलब्ध सभी कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका के विवरण को अपडेट करते हुए कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया गया |  ज्ञात हो कि सर्विस शीट्स…
Read More
एनटीपीसी निदेशक शिवम श्रीवास्तव का पकरी बरवाडीह परियोजना का दो दिवसीय दौरा

एनटीपीसी निदेशक शिवम श्रीवास्तव का पकरी बरवाडीह परियोजना का दो दिवसीय दौरा

हजारीबाग, झारखंड। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दो दिवसीय दौरा किया। सिकरी साइट कार्यालय पहुंचने पर परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू, सुब्रत कुमार दाश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पहले दिन श्री श्रीवास्तव ने सभी चार कोयला खनन परियोजनाओं के लिए विकसित हो रहे सिकरी टाउनशिप के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दूसरे दिन का शुभारंभ नवनिर्मित बागवानी क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुआ, जिसमें 2,000 पौधे लगाए गए। इसके बाद उन्होंने सभी चार कोयला खनन परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों…
Read More
राजभाषा नीति का पालन करें और पत्राचार, टिप्पणियों आदि में हिंदी का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें – हर्ष नाथ मिश्र

राजभाषा नीति का पालन करें और पत्राचार, टिप्पणियों आदि में हिंदी का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें – हर्ष नाथ मिश्र

सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन रांची । सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के रांची स्थित मुख्यालय, दरभंगा हाउस में आज 12.08.2025 को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र के साथ महाप्रबंधक (राजभाषा)  संजय कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी तथा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ करते हुए, महाप्रबंधक (राजभाषा)  संजय कुमार ठाकुर ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया…
Read More
स्वर्णरेखा महिला समिति एवं पीवीयूएनएल द्वारा केजीबीवी, पटरातू में नेत्र जांच शिविर

स्वर्णरेखा महिला समिति एवं पीवीयूएनएल द्वारा केजीबीवी, पटरातू में नेत्र जांच शिविर

पतरातू। स्वर्णरेखा महिला समिति (एसएमएस) ने पीवीयूएनएल के सहयोग से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), पटरातू में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कक्षा 11 एवं 12 की 113 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सेहगल ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया और पढ़ाई में सफलता के लिए दृष्टि की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दृष्टि न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। विद्यालय की सभी छात्राओं के लिए…
Read More
बीसीसीएल और सीपेट रायपुर के बीच युवाओं के कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बीसीसीएल और सीपेट रायपुर के बीच युवाओं के कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

धनबाद। कंपनी की सीएसआर पहल के अंतर्गत 120 परियोजना प्रभावित अभ्यर्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण। प्रतिष्ठित पेट्रोकेमिकल संस्थानों में मिलेंगें रोजगार के अवसर। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट), रायपुर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ, जिसके तहत बीसीसीएल के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के 120 अभ्यर्थियों को बीसीसीएल सीएसआर पहल के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चार माह की अवधि के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग, प्लास्टिक एक्सट्रूज़न, टूल रूम तथा मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर–सीएनसी मिलिंग…
Read More
कोयला खदान से स्वच्छ जल: सतत्ता में एक नया अध्याय

कोयला खदान से स्वच्छ जल: सतत्ता में एक नया अध्याय

रांची । प्रधानमंत्री के निर्देश पर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कम्पनी सीएमपीडीआई ने सक्रिय और परित्यक्त कोयला खदानों में 437 खदान रिक्तियों का व्यापक मानचित्रण और जल गुणवत्ता मूल्यांकन किया है, ताकि मूल्यवान जल संसाधन में परिवर्तन की उनकी क्षमता का मूल्यांकन किया जा सके। इस अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि ये शून्य सामूहिक रूप से प्रति वर्ष अनुमानित 2 लाख सात सौ साठ लाख किलोलीटर अतिरिक्त जल प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी देशों में खदानों का पानी अम्लीय होने के विपरीत, अधिकांश भारतीय कोयला खदानों से निकलने वाला खदान जल तुलनात्मक रूप से अच्छी गुणवत्ता का…
Read More