JHARKHAND

बोकारो जनरल अस्पताल ने किया रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त का संग्रह

बोकारो जनरल अस्पताल ने किया रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त का संग्रह

बोकारो / स्थानीय जनरल अस्पताल एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार तथा ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुरेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। विशेषज्ञों…
Read More
बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान

बीसीसीएल में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान

कतरास एवं ब्लॉक-II क्षेत्रों में एसओपी कार्यशालाएँ एवं सतर्कता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन  धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित किये जा रहे त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कतरास एवं ब्लॉक-II क्षेत्रों में मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) आधारित कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए। आज कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में उत्खनन विभाग एवं सामग्री प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कतरास क्षेत्र से  आर.आर. शुक्ला, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) एवं  बी.के. महतो, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा…
Read More
क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर ने मुख्यालय-रांची को पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया

क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर ने मुख्यालय-रांची को पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया

रांची / सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर ने मुख्यालय-रांची को पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का खिताब हासिल किया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने टीम चैम्पियनशिप के विजेता एवं उप-विजेता को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी एवं निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार ने टूर्नामेंट के अन्य वर्गों के विजयी एवं उप-विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वरीय सलाहकार (माइनिंग) ए0के0 राणा, मुख्यालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, श्रमिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट के ओपेन…
Read More
पीवीयूएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा भारी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन 

पीवीयूएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा भारी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन 

 लातेहार। पीवीयूएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा कौशल विकास पहल के तहत परियोजना प्रभावित गाँवों के 7 और उम्मीदवारों के लिए भारी मोटर ड्राइविंग (एचएमवी) प्रशिक्षण आज शुरू हुआ।  यह प्रशिक्षण लातेहार मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से दिया जा रहा है जो 30 दिनों की अवधि तक चलेगा। बता दें कि इसके पूर्व प्रथम लॉट में 15 परियोजना प्रभावित युवाओं को यह प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है।  प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर, उम्मीदवारों को सरकारी प्राधिकरण के माध्यम से हैवी लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर, बनहरडीह परियोजना के महाप्रबंधक श्री एन. के. मलिक ने सभी…
Read More
सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का शुभारंभ

सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का शुभारंभ

रांची / सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची के तत्वावधान में संस्थान के ‘टेनिस कोर्ट’  में दिनांक 20 अगस्त, 2025 से 22 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी एवं निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्यालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, श्रमिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस तीन-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 के उद्घाटन सत्र में पुरूष वर्ग के लिए आयोजित टीम चैम्पियनशिप में नाॅक आउट आधार पर खेले जाने पहले मैच में क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर ने क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर को…
Read More
बीसीसीएल और हेल्दी एजिंग इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बीसीसीएल और हेल्दी एजिंग इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

झरिया क्षेत्र के विद्यालयों में ‘हाइब्रिड IGLC परियोजना’ की शुरुआत। जनजातीय बच्चों की शिक्षा में वरिष्ठ नागरिक निभाएँगे मार्गदर्शक की भूमिका, एक वर्ष की अवधि में 20 विद्यालयों में लागू होगी पहल। धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और हेल्दी एजिंग इंडिया (एचएआई) के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत बीसीसीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हाइब्रिड IGLC – इंटरजेनरेशनल लर्निंग’ परियोजना की शुरुआत की जाएगी, जो झारखंड के झरिया क्षेत्र के 20 विद्यालयों में लागू होगी। परियोजना का कुल मूल्य ₹36.33 लाख है तथा इसे एक वर्ष की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा। कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में बीसीसीएल की ओर…
Read More
बीसीसीएल द्वारा कल्याण भवन में राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यशाला का आयोजन

बीसीसीएल द्वारा कल्याण भवन में राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यशाला का आयोजन

तीन-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज कई महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन। कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों से ई-4, ई-5 एवं ई-6 स्तर के अधिकारी ले रहे हैं भाग। धनबाद। मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में बीसीसीएल में तीन-दिवसीय ‘राष्ट्र्रीय कर्मयोगी फेसिलिटेटर कार्यशाला’ का आयोजन कल्याण भवन एचआरडी सेंटर, जगजीवन नगर में किया जा रहा है, जिसमें कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों से ई-4, ई-5 एवं ई-6 स्तर के 30 अधिकारी भाग ले रहे हैं। 18-20 अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला के दूसरे दिन आज प्रतिभागियों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा, कार्यक्रम की संरचना और…
Read More
गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

गांधीनगर अस्‍पताल, सीसीएल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्‍क चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन

मैक्स अस्‍पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ. राजीव राठी सेवा देंगे ‎‎रांची। सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, काँके रोड, राँची में शुक्रवार, दिनांक 22.08.2025 को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स अस्‍पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जाँच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे। ‎‎हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे…
Read More
बीसीसीएल में तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत 

बीसीसीएल में तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत 

धनबाद। केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (VAW 2025) की प्रस्तावना के रूप में, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी आज कोयला भवन मुख्यालय में शुरुआत हुईं। अभियान का शुभारंभ आज सभी इकाइयों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता अभियान का विषय है - ‘सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी।‘ मुख्यालय स्थित सतर्कता विभाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा…
Read More
बीसीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीसीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में आज से प्रारंभ हुए तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान (18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025) के अंतर्गत, आज कल्याण भवन, एचआरडी, जगजीवन नगर में मास्टर ट्रेनर्स हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ई–4, ई–5 और ई–6 स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का एजेंडा मुख्य रूप से लंबित शिकायतों (डिस्पोज़ल ऑफ पेंडिंग कंप्लेंट्स) और लंबित मामलों के निस्तारण (डिस्पोज़ल ऑफ पेंडिंग केसेज़), क्षमता निर्माण कार्यक्रमों (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स), परिसंपत्ति प्रबंधन (एसेट मैनेजमेंट) तथा डिजिटल गतिविधियों (डिजिटल इनिशिएटिव्स) जैसे विषयों पर केंद्रित रहा। प्रतिभागियों को इन सभी विषयों पर विस्तृत…
Read More