JHARKHAND

पेटो गाँव में पेयजल सुविधा हेतु दो डीप बोरिंग पंप स्थापित

पेटो गाँव में पेयजल सुविधा हेतु दो डीप बोरिंग पंप स्थापित

हजारीबाग। ग्रामीण क्षेत्र में ताजे पेयजल की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए सीबीसीएमपी की सीडी-सीएसआर पहल के तहत पेटो गाँव में दो डीप बोरिंग पंपों के साथ ओवरहेड टैंक स्थापित किए गए। इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ 3 सितम्बर 2025 को किया गया। सीबीसीएमपी के परियोजना प्रमुख (एचओपी) नवीन गुप्ता के सक्रिय मार्गदर्शन और सीडी-सीएसआर टीम के समय पर कार्यान्वयन से यह पहल संभव हो पाई। गाँव में स्थापित दोनों जल स्रोत ग्रामीणों के लिए अत्यंत आवश्यक साबित हो रहे हैं और अब लोगों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने में बड़ी सुविधा होगी।
Read More
बीएसएल में निदेशक प्रभारी क्वालिटीसर्किल ट्रॉफी – 2025 का परिणाम घोषित

बीएसएल में निदेशक प्रभारी क्वालिटीसर्किल ट्रॉफी – 2025 का परिणाम घोषित

बोकारो। इस्पात संयंत्र में आयोजित निदेशक प्रभारी क्वालिटी सर्किल (QC) ट्रॉफी-2025 प्रतियोगिता के परिणाम बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा दिनांक 02 सितम्बर 2025 को घोषित किए गए. इस प्रतियोगिता में केस स्टडी एवं नॉलेज टेस्ट के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर कुल 36 टीमों को सम्मानित किया गया, जिनमें 30 टीमों ने पार-एक्सीलेंस तथा 06 टीमों ने एक्सीलेंस श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त किए है। मॉडल प्रतियोगिता में हॉट स्ट्रिप मिल की टीम चिराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. एचआरसीएफ की टीम हिमालय द्वितीय स्थान पर रही, जबकि पीईबी एवं आरसीएल की संयुक्त टीम वि. साराभाई एवं सतर्क ने तृतीय स्थान हासिल किया. इसके अतिरिक्त कई टीमों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए. अधिशासी…
Read More
सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम महाप्रबंधक समन्वय बैठक संपन्न

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम महाप्रबंधक समन्वय बैठक संपन्न

बीसीसीएल में नेतृत्व का नया अध्याय धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हुआ जब सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने दिनांक 02 सितम्बर, 2025 को कोयला भवन, धनबाद में अपनी प्रथम महाप्रबंधक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक)  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी  अमन राज, डीआईजी सीआईएसएफ  जितेन्द्र कुमार तिवारी सहित सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सीएमडी  अग्रवाल ने बीसीसीएल की उस दृष्टि को दोहराया जिसमें राष्ट्र के इस्पात एवं ऊर्जा क्षेत्र की सतत आपूर्ति सुनिश्चित…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के नए परियोजना प्रमुख बने आलोक कुमार त्रिपाठी

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के नए परियोजना प्रमुख बने आलोक कुमार त्रिपाठी

चतरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के नए परियोजना प्रमुख के रूप में आलोक कुमार त्रिपाठी ने 1 सितम्बर 2025 से कार्यभार संभाल लिया है। विद्युत क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और सिद्ध नेतृत्व से परियोजना की प्रगति और संचालन उत्कृष्टता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस नियुक्ति से पूर्व, वे एनटीपीसी रामागुंडम सुपर थर्मल पावर स्टेशन में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने परियोजना प्रदर्शन को सुदृढ़ बनाने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनटीपीसी में अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व निभाए और परियोजना प्रबंधन एवं निष्पादन में गहन अनुभव…
Read More
ऊर्जा दक्षता की ओर बीएसएल का मजबूत कदम : ISO 50001:2018 ऑडिट सफल

ऊर्जा दक्षता की ओर बीएसएल का मजबूत कदम : ISO 50001:2018 ऑडिट सफल

बोकारो । इस्पात संयंत्र में ISO 50001:2018 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली (EnMS) का प्रथम निगरानी ऑडिट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. यह तीन दिवसीय ऑडिट मेसर्स टीयूवी के ऑडिटरों द्वारा किया गया, जिसमें टीम लीडर  विकास गुप्ता ने ऑन-साइट तथा टीयूवी सदस्य  गगन वर्मा ने रिमोट मोड से ऑडिट किया। बीएसएल में ISO 50001:2018 (EnMS) प्रमाणन के लिए ईएमडी विभाग नोडल विभाग है. इस ऑडिट में बीएसएल के सीओ एंड सीसी, सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, एचएसएम, ईएमडी, डीएनडब्ल्यू, आई एंड ए, ईटीएल, क्रय तथा एल एंड डी विभाग शामिल थे. ऑडिट की व्यवस्था ऊर्जा प्रबंधन विभाग द्वारा की गई, जो इस प्रमाणन का नोडल विभाग भी है. महाप्रबंधक एवं ऊर्जा प्रबंधक  पी.के. भुइं तथा उपमहाप्रबंधक सुश्री ललिता बिरुली ने इस प्रक्रिया का नेतृत्व…
Read More
मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल के 39वें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल के 39वें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

कोयला भवन मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हार्दिक स्वागत धनबाद। मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) परियोजनाएँ एवं योजना, ने कोयला भवन मुख्यालय में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के 39वें अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह, मुख्यालय के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित थे। सभी कर्मियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का हार्दिक स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएँ दीं। अपने संक्षिप्त संबोधन में, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा: बीसीसीएल भारत के इस्पात और ऊर्जा…
Read More
बीसीसीएल में सीएमडी के तौर पर कार्य करना मेरे जीवन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक रहा – समीरन दत्ता

बीसीसीएल में सीएमडी के तौर पर कार्य करना मेरे जीवन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुभवों में से एक रहा – समीरन दत्ता

संस्थान ने मुझे केवल एक महत्वपूर्ण अवसर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के सर्वेश्रेष्ठ सहयोगी एवं सहकर्मी भी दिए - राकेश कुमार सहाय सीएमडी बीसीसीएल  समीरन दत्ता और निदेशक (वित्त) का हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान एवं अभिनन्दन कम्युनिटी हॉल कोयला नगर में बीसीसीएल ने आयोजित किया विशेष सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह धनबाद। सामुदायिक हॉल कोयला नगर में आज एक विशेष सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजना हुआ, जिसमें कंपनी से औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त सीएमडी समीरन दत्ता और निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय का सेवानिवृत्ति सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी), परियोजना एवं योजना,  मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर…
Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न

सुब्रत कुमार दाश, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने और जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश दिया हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह एवं बादाम कोयला खनन परियोजनाओं में स्पोर्ट्स काउंसिल के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन फिटनेस प्रतिज्ञा के साथ हुई थी जिसमें सभी कर्मचारियों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पहले दिन आयोजित बैडमिंटन, टेबल टेनिस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

दूसरे दिन का आयोजन और भी रोमांचक…
Read More
हमारा मानना है कि विकास की रोशनी जमीनी स्तर तक पहुँचे – सुब्रत कुमार दाश

हमारा मानना है कि विकास की रोशनी जमीनी स्तर तक पहुँचे – सुब्रत कुमार दाश

ढेंगा में“सक्षम' – एनटीपीसी माइनिंग आजीविका मिशन” का शुभारंभ हजारीबाग। समुदाय विकास और सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने ढेंगा में अपनी महत्वाकांक्षी आजीविका पहल “सक्षम – एनटीपीसी माइनिंग आजीविका मिशन” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मशरूम उत्पादन केन्द्र के उद्घाटन के साथ हुई, जिसे परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, परियोजना अधिकारियों और उत्साहित ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटित किया। “सक्षम” का उद्देश्य परियोजना प्रभावित लोगों और आसपास के ग्रामीणों को सतत् आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप…
Read More
राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत  मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का हुआ सफल आयोजन

राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत  मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का हुआ सफल आयोजन

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के दो बैच सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित मानव संसाधन विकास विभाग में 25 से 27 अगस्त एवं 28 से 30 अगस्त 2025 तक संपन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण में कुल 53 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिशन कर्मयोगी की भावना के अनुरूप दक्षता, कौशल और सेवा वितरण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाना था। इस पहल से स्पष्ट होता है कि सीसीएल भविष्य के लिए एक दक्ष, प्रशिक्षित और…
Read More