16
Feb
रांची । सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में दिनांक 16.02.2026 से 18.02.2026 तक तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान अथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का आज शुभारंभ हुआ। संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल झंडा फहराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं सीएमपीडीआई परिवार के लोग उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में पुरूष वर्ग के लिए आयोजित 1500 मीटर की दौड़ में क्षेसं0-1…
