JHARKHAND

बीएसएल द्वारा विस्थापित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा

बीएसएल द्वारा विस्थापित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा

बोकारो । इस्पात संयंत्र अपने परिधीय क्षेत्रों के स्थानीय एवं विस्थापित समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महेन्द्रा एजुकेशन प्रा. लि. के साथ किए गए समझौते के अंतर्गत बोकारो के आसपास के क्षेत्रों के 300 युवाओं को बैंक, एसएससी, रेलवे सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्ति हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा है. अब तक इस कार्यक्रम के तहत तीन बैचों का संचालन प्रारंभ हो चुका है, जिनमें परिधीय क्षेत्रों के कुल100 विद्यार्थी शामिल हैं. इनमें 24 महिला अभ्यर्थियों की सहभागिता इस पहल को और भी सशक्त बना रही है. आने वाले…
Read More
स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत दिनकर पुस्तकालय, सीसीएल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत दिनकर पुस्तकालय, सीसीएल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

राँची। सीसीएल मुख्यालय स्थित दिनकर पुस्तकालय में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुस्तकालय को साफ-सुथरा बनाना और उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना था, ताकि कर्मचारी और पाठक स्वच्छ, व्यवस्थित और अनुकूल वातावरण में पढ़ाई कर सकें। अभियान के दौरान पुराने समाचार पत्र और पत्रिकाओं को व्यवस्थित रूप से एकत्र कर हटाया गया। कुल 3,069 किलोग्राम पुराने समाचार पत्र और 144 किलोग्राम पुरानी पत्रिकाएँ पुस्तकालय से निकालकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत विक्रय की गईं, जिससे कंपनी को राजस्व भी प्राप्त हुआ। यह कदम स्वच्छता, संसाधनों के पुन: उपयोग…
Read More
सीसीएल ढोरी क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल में स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सीसीएल ढोरी क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल में स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, ढोरी क्षेत्र के तत्वावधान में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, विचारशीलता और लेखन कौशल के माध्यम से यह संदेश दिया कि जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम एक सुरक्षित, स्वच्छ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों ने न केवल पर्यावरण की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि अपने लेखों में…
Read More
प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर कदम : सीसीएल मगध-संघमित्रा क्षेत्र में चला जूट बैग वितरण अभियान

प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर कदम : सीसीएल मगध-संघमित्रा क्षेत्र में चला जूट बैग वितरण अभियान

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मगध-संघमित्रा क्षेत्र द्वारा स्पेशल कैम्पेन 5.0 के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत फुलबसिया गाँव में ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने हेतु स्थानीय हाट में जूट बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सीसीएल प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहल न केवल प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि सतत विकास और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। ग्रामीणों ने इस पहल…
Read More
बीसीसीएल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत ‘स्वस्थ जीवनशैली एवं कर्मचारी कल्याण’ विषयक कार्यशाला का आयोजन

बीसीसीएल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत ‘स्वस्थ जीवनशैली एवं कर्मचारी कल्याण’ विषयक कार्यशाला का आयोजन

वर्तमान युग में कार्य का तनाव, अनियमित दिनचर्या और निष्क्रिय जीवनशैली कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रही है - डॉ. एस. एस. सरकार बीसीसीएल अपने सभी कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है - अनूप कुमार रॉय धनबाद / विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के अंतर्गत आज बीसीसीएल द्वारा मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी), कल्याण भवन, जगजीवन नगर में ‘स्वस्थ जीवनशैली एवं कर्मचारी कल्याण’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करने के साथ कार्य-जीवन संतुलन…
Read More
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह में दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में दिवाली मिलन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सिकरी टाउनशिप के खेल मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिजनों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा अन्य हितधारकों ने एक साथ मिलकर रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरपूर शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दाश ने, जिनके साथ श्रीमती अनीता दाश, अध्यक्षा जागृति महिला संघ, तथा एनटीपीसी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स, हजारीबाग के अन्य परियोजना प्रमुख उपस्थित रहे। शाम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के गायन से हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा कुमार सत्यम का भावपूर्ण ग़ज़ल प्रस्तुतीकरण, जिन्होंने अपनी…
Read More
बीसीसीएल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन

बीसीसीएल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन

धनबाद। विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत आज बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक-मुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करना, कार्यस्थलों एवं आवासीय परिसरों को स्वच्छ बनाए रखना तथा कर्मचारियों में उत्तरदायी पर्यावरणीय व्यवहार को बढ़ावा देना रहा। पश्चिमी झरिया क्षेत्र में आज विशेष अभियान 5.0 के तहत प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के बीच जूट बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ के विकल्प के रूप में…
Read More
उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को किया गया सम्मानित

उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को किया गया सम्मानित

बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र /छात्राओं को  "उत्कर्ष छात्रवृत्ति" से किया गया सम्मानित हजारीबाग। बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र आने वाले शासकीय विद्यालय परियोजना +2 उच्च विद्यालय , सासंग तथा  शासकीय उच्च विद्यालय, बनहरदी तथा खैराटोली के छात्र /छात्राओं को मैरिट के आधार पर उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत रुपए 3000.00 प्रति छात्र के मान से राशि प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित छात्रों में काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम में उपस्थित पंकज कुमार यादव, प्राचार्य +2 उच्च विद्यालय, सासंग विद्यालय द्वारा सभी छात्रों को और मन लगाकर पढ़ाई करने की…
Read More
पीवीयूएनएल ने यूनिट-1 के सफल ट्रायल ऑपरेशन के साथ हासिल किया एक बड़ा माइलस्टोन

पीवीयूएनएल ने यूनिट-1 के सफल ट्रायल ऑपरेशन के साथ हासिल किया एक बड़ा माइलस्टोन

पतरातू । एनटीपीसी की सहायक इकाई और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के संयुक्त उद्यम पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने अपनी प्रमुख विद्युत परियोजना (चरण-I, 3x800 मेगावाट) की यूनिट-1 का 72 घंटे का सफल ट्रायल ऑपरेशन 16 अक्टूबर 2025 को पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता झारखंड की विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने, राज्य की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने तथा भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं में सार्थक योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना की नींव भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मई 2018 को रखी गई…
Read More
विकसित राष्ट्र का सपना साकार करना है तो स्वच्छता को प्राथमिकता देना अनिवार्य – मनोज कुमार अग्रवाल

विकसित राष्ट्र का सपना साकार करना है तो स्वच्छता को प्राथमिकता देना अनिवार्य – मनोज कुमार अग्रवाल

कोयला भवन मुख्यालय में विशेष अभियान 5.0 के क्रियान्वयन चरण का शुभारंभ धनबाद। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली स्वच्छता शपथ। बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में भी अभियान का हुआ औपचारिक शुभारंभ। भारत सरकार के निर्देशानुसार देश-भर के सभी सरकारी संस्थानों में विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीसीसीएल में आज इसके क्रियान्वयन चरण का शुभारंभ हुआ। समारोह का आयोजन कोयला भवन मुख्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीएमडी  मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी, अमन राज…
Read More