JHARKHAND

बीसीसीएल में विशेष अभियान : ‘वर्क-लाइफ बैलेंस, स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड प्रोडक्टिविटी’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

बीसीसीएल में विशेष अभियान : ‘वर्क-लाइफ बैलेंस, स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड प्रोडक्टिविटी’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन

धनबाद। विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के अंतर्गत आज बीसीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी), कल्याण भवन, जगजीवन नगर में ‘कार्य-जीवन संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं उत्पादकता’ (वर्क-लाइफ बैलेंस, स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड प्रोडक्टिविटी) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में कार्य-जीवन संतुलन के महत्व को रेखांकित करना, तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों को साझा करना और संगठन में स्वस्थ, सकारात्मक एवं उत्पादक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला में डॉ. रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा, प्रसिद्ध एनएलपी वेलनेस कोच, माइंड ट्रेनर एवं लाइफ मैनेजमेंट कोच, बतौर विषय-विशेषज्ञ (फैकल्टी) तथा महाप्रबंधक (एचआरडी) अनूप कुमार रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोयला…
Read More
दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा छठ व्रतियों के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण

दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा छठ व्रतियों के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण

धनबाद। सूर्योपासना और लोक-आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में छठ व्रतियों के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया सहित मंडल की अन्य सभी  सम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कल से आरंभ हो रहे चार-दिवसीय महापर्व छठ के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ हेतु व्रतियों एवं उनके परिजनों के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। अपने संबोधन में श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कहा कि छठ भारतीय संस्कृति की अद्वितीय परंपरा है, जो श्रद्धा, शुचिता, संयम, और प्रकृति के प्रति…
Read More
मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन  ऑडिटोरियम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के कुल 60 अधिकारी, कर्मचारीगण तथा निविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा अभियंत्रण विभाग तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के सहयोग से गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सुरक्षा विभाग से सहायक महाप्रबंधक सुखदेव महतो, तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग से सहायक महाप्रबंधक बिनीत तिर्की उपस्थित थे। ऊर्जा प्रबंधन विभाग के सहायक महाप्रबंधक बिनीत तिर्की ने सभी प्रतिभागियों  का स्वागत किया तथा सुरक्षा शपथ दिलाई. तत्पश्चात गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा स्टील प्लांट के लिए गैस के सुरक्षित उपयोग…
Read More
सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान:   नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान: नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रांची : सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत आज “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीसीएल मुख्यालय में किया गया। यह प्रतियोगिता सीसीएल कर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में कुल 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली नारों एवं रंगीन चित्रों के माध्यम से सतर्कता के प्रति अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, निबंध लेखन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर 2025 को सीसीएल मुख्यालय के कर्मचारियों के लिए किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 67 कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की और…
Read More
सीसीएल: पिपरवार क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सीसीएल: पिपरवार क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा डीएवी स्कूल, पिपरवार क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के माध्यम से “स्वच्छ भारत” का संदेश रंगों में पिरोया। विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने स्वच्छता और हरियाली को केंद्र में रखकर आकर्षक चित्र बनाए, जिससे परिसर में प्रेरणादायी माहौल बना। साथ ही विद्यालय परिसर में डस्टबिन वितरण कर “कचरा अलग करो, स्वच्छता अपनाओ” का संदेश…
Read More
सीसीएल, बरका-सयाल क्षेत्र में “स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सीसीएल, बरका-सयाल क्षेत्र में “स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

राँची। सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड के बरका-सयाल क्षेत्र में “स्पेशल कैंपेन 5.0” के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वच्छता, ई-कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटलीकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रियता और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता और रचनात्मक सोच के माध्यम से स्वच्छता के सामाजिक, पर्यावरणीय और प्रशासनिक पहलुओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन”, “ई-वेस्ट से ई-प्रगति” और “डिजिटल भारत-स्वच्छ भारत” जैसे प्रेरणादायक संदेशों को बड़े प्रभावशाली तरीके से दर्शाया…
Read More
टी बी उन्मूलन अभियान में बीएसएल कर रही सक्रिय योगदान

टी बी उन्मूलन अभियान में बीएसएल कर रही सक्रिय योगदान

बोकारो । भारत सरकार के नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम को बोकारो के परिक्षेत्रीय गाँवों में गति प्रदान करने के उद्देश्य के तहत बीएसएल के सीएसआर के तहत टी बी से पीड़ित मरीज़ों के लिए  एंटी टी बी किट का नि:शुल्क वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि टी बी उन्मूलन हेतु  बीएसएल और पीरामल स्वास्थ्य के बीच संपन्न समझौता ज्ञापन (एमओए) किया गया है जिसके तहत बोकारो के परिक्षेत्रीय यथा गाँव जैना, टांड बालीडीह, रितुडीह, डुमरो, खुटरी, टांड मनोहरपुर, बांसगोड़ा, तेतुलिआ इत्यादि में  एंटी टीबी किट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है. इस विशेष अभियान में पीरामल स्वास्थ्य तथा जिला टी बी अधिकारी के माध्यम से…
Read More
बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर में मानसरोवर तालाब, छठ घाट एवं कॉलोनी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान

बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर में मानसरोवर तालाब, छठ घाट एवं कॉलोनी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान

विभिन्न क्षेत्रों में भी स्वच्छता गतिविधियों तथा कतरास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन धनबाद। विशेष अभियान 5.0 (स्पेशल कैंपेन 5.0) के तहत आज बीसीसीएल द्वारा मुख्यालय स्तर पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देना, कर्मचारियों एवं समुदाय में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्यालय स्तर पर कोयला नगर कॉलोनी क्षेत्र, मानसरोवर तालाब, छठ घाट एवं डायमंड क्लब परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही शहीद स्मारक चौक पर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा…
Read More
सीसीएल: बरका-सयाल क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत लगाए गए गीले एवं सूखे कचरे के लिए डस्टबिन

सीसीएल: बरका-सयाल क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत लगाए गए गीले एवं सूखे कचरे के लिए डस्टबिन

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के बरका-सयाल क्षेत्र में स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसरों में गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कचरे के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।इसके अतिरिक्त, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फिनाइल, हार्पिक, ब्लीचिंग पाउडर, झाड़ू एवं अन्य स्वच्छता सामग्री का वितरण कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए…
Read More
‘सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर रजरप्पा क्षेत्र में कार्यशाला का हुआ आयोजन

‘सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर रजरप्पा क्षेत्र में कार्यशाला का हुआ आयोजन

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के रजरप्पा क्षेत्र में सतर्कता- हमारी साझा ज़िम्मेदारी” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन सतर्कता जागरूकता अभियान- 2025 के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  पंकज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सार्वजनिक जीवन में हमें ईमानदारी एवं पारदर्शिता को महत्व देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान सीवीओ, सीसीएल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारियों के साथ संवाद किया और…
Read More