JHARKHAND

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

रांची । केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज सीसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ,  सीसीएल  निलेंदु कुमार सिंह  ने  निदेशक (मा.संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र,निदेशक तकनीकी (संचालन)  सी एस तिवारी ,निदेशक तकनीकी तकनीकी (योजना एवं परियोजना)श्री शंकर नागाचारी तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार की उपस्थिति में integrity Pledge का पाठ करवाया। कार्यक्रम के दौरान ई-प्लेज बूथ का उद्घाटन किया गया तथा सतर्कता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
Read More
सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

रांची । सीएमपीडीआई ने कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरूआत की। संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी ने निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार तथा सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी की उपस्थिति में अपने कर्मियों को शपथ दिलायी। यह शपथ केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नेतृत्व में देशव्यापी सतर्कता जागरूता सप्ताह के आयोजन के अनुरूप थी। इस वर्ष के आयोजन का विषय ‘‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’’ है।  तत्पश्चात्,  नागाचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों और कर्मियों ने  सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के प्रतीकात्मक प्रतीक के रूप…
Read More
बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 की शुरुआत

बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 की शुरुआत

बोकारो। इस वर्ष 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक की अवधि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाई जा रही है. इस पृष्ठभूमि में बीएसएल के इस्पात भवन में आज दिनाँक 27 अक्टूबर को अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उदघाटन किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक(माइंस)  विकास मनवटी , अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ)  अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन)  अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, श्री ज्ञानेश झा सहित मुख्य महाप्रबंधकगण एवं वरीय अधिशासी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ पर सरदार वल्लभभाई पटेल को बीएसएल के वरीय अधिकारीयों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित…
Read More
बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

लातेहार। बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा छठ पूजा पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत बारी के ग्राम रामपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, प्रकाश (लाइटिंग), साउंड सिस्टम एवं विभिन्न प्रकार के ऋतु फलों की व्यवस्था कराई गई। बता दें कि 26 अक्टूबर 2025 को पीवीयूएनएल के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) के.एस. सुंदरम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल अशोक कुमार सहगल तथा महाप्रबंधक बनहरदी एन.के. मल्लिक द्वारा परियोजना का दौरा किया गया था। इस दौरान विस्थापित ग्रामों में सामुदायिक विकास हेतु कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीडी बैनर…
Read More
छठ पर्व पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

छठ पर्व पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

धनबाद। छठ महापर्व के पावन अवसर पर बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने समस्त देशवासियों, बीसीसीएल परिवार तथा धनबाद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूर्ण श्रद्धा-भक्ति के साथ खरना पूजा संपन्न की। उनके साथ परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती पूर्बिता रामैया भी घाट पर उपस्थित रहीं और इस पावन अवसर पर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुईं। छठ पर्व पवित्रता, आस्था, अनुशासन एवं सूर्य देव तथा छठी मइया के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।…
Read More
पीवीयूएनएल अध्यक्ष एवं एनटीपीसी निदेशक के. एस. सुंदरम ने किया बनहरदी कोयला खनन परियोजना का निरीक्षण

पीवीयूएनएल अध्यक्ष एवं एनटीपीसी निदेशक के. एस. सुंदरम ने किया बनहरदी कोयला खनन परियोजना का निरीक्षण

लातेहार।। पीवीयूएनएल के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएँ) के. एस. सुंदरम ने बनहरदी कोयला खनन परियोजना का दौरा किया। यह उनका परियोजना का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने दो प्रमुख ग्राम पंचायतों — बारी और बनहरदी — के कोयला ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बनहरदी–चेतर रेल कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले सासंग गाँव में स्थानीय युवाओं की खेल टीमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट की खेल सामग्रियाँ वितरित कीं। यह कार्यक्रम पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर…
Read More
बीएसएल के सिंटर प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बीएसएल के सिंटर प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बोकारो। स्टील प्लांट में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पहल के तहत मानव श्रृंखला का आयोजन सिंटर प्लांट एवं सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सिंटर प्लांट के मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों और नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  पी. चौधरी उपस्थित रहे। साथ में महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–ऑपरेशन)  आई. मुखर्जी, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–मैकेनिकल)  अंशुमाली, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–इलेक्ट्रिकल) श्री राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण विभाग)  मनोज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी,…
Read More
बीएसएल में 73 एसीटीटी ने दिया योगदान

बीएसएल में 73 एसीटीटी ने दिया योगदान

बोकारो । स्टील प्लांट  में योगदान देने वाले 73 एसीटीटी प्रशिक्षुओं के नए बैच के लिए 25 अक्टूबर को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम का पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री प्रांजलि उपस्थित थीं। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने प्रशिक्षुओं को सुरक्षा शपथ दिलाई।मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा ने स्वागत अभिभाषण में प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील…
Read More
बीएसएल में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। स्टील प्लांट के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की मुख्य महाप्रबंधक सुश्री नीता बा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक एवं लीड ट्रेनर शशांक शेखर ने राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के महत्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विदित है कि पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा आयोजित 05 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग…
Read More
बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया कोयला नगर मानसरोवर तालाब का निरीक्षण

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया कोयला नगर मानसरोवर तालाब का निरीक्षण

छठ व्रतियों की सुविधा के लिए तैयारियों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश धनबाद। सूर्योपासना एवं लोक-आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला नगर स्थित मानसरोवर तालाब, ए-टाइप घाट सहित प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।  अग्रवाल ने तालाब परिसर की स्वच्छता, छठ घाटों की स्थिति, सुरक्षा उपायों तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसरोवर तालाब एवं अन्य…
Read More