08
Nov
बोकारो । स्टील प्लांट में निरंतर आधुनिकीकरण और नई रखरखाव तकनीकों को अपनाना संयंत्र के प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बोकारो स्टील प्लांट के रखरखाव में इन्हीं पहलों में से एक है तकनीकी पेंटिंग (Technological Painting) जो पारंपरिक रंग-रोगन से आगे बढ़कर इस्पात संरचनाओं और उपकरणों को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करने वाली एक उन्नत प्रणाली है. संयंत्र की पाइपलाइनों, टैंकों, सपोर्ट स्ट्रक्चर्स और मशीनरी को उच्च तापमान, आर्द्रता, धूल और रासायनिक धुएँ जैसी कठोर परिस्थितियों में काम करना पड़ता है. ऐसी परिस्थितियों में जंग से सुरक्षा की ढाल प्रदान करने हेतु इपॉक्सी, पॉलीयूरेथेन, ज़िंक-रिच, एक्रेलिक पीयू इंटरथेन (Acrylic PU Interthane) तथा एल्यूमिनियम कोटिंग्स जैसी आधुनिक पेंटिंग प्रणालियाँ…
