JHARKHAND

सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

सिपेट रायपुर में बीसीसीएल प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के छात्रों का दीक्षांत समारोह

धनबाद। सिपेट रायपुर में बीसीसीएल की सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच के 40 प्रशिक्षणार्थियों के दीक्षांत समारोह का आज सिपेट रायपुर में आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सीएसआर)  सुरेन्द्र भूषण सहित बीसीसीएल सीएसआर टीम ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. आलोक साहू, निदेशक, सिपेट रायपुर अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। समारोह के दौरान झरिया, बाघमारा, निरसा तथा धनबाद के अन्य प्रखंडों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों ने बीसीसीएल द्वारा प्रदान किए गए कौशल विकास अवसर एवं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सहायता के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। अभ्यर्थियों ने सिपेट रायपुर में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन और आवासीय सुविधाओं के प्रति भी अपनी संतुष्टि और प्रसन्नता…
Read More
सीएमपीडीआई में बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

सीएमपीडीआई में बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

रांची । सीएमपीडीआई द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डा0 भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर  नागाचारी ने डा0 अंबेडकर के महान योगदान पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि महापरिनिर्वाण दिवस समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति डा0 अंबेडकर के आजीवन समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने कर्मियों से…
Read More
चट्टी बारियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत बिरहोर कॉलोनी में 100 कंबलों का वितरण 

चट्टी बारियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत बिरहोर कॉलोनी में 100 कंबलों का वितरण 

हजारीबाग। चट्टी बारियातू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत बिरहोर कॉलोनी में 100 कंबलों का वितरण किया, ताकि समुदाय को ठंड के मौसम में राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधन ने कहा कि स्थानीय जनता का सहयोग और कल्याण उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पिछले वर्ष भी परियोजना ने चट्टी बारियातू, पागर, जोरदाग और पेटू के ग्रामीणों को 3500 कंबल तथा बिरहोर समुदाय को 100 कंबल प्रदान किए थे, जिससे हजारों लोगों को ठंड से सुरक्षा मिली। इस वर्ष की पहल के साथ परियोजना ने सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशील समुदायों के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता…
Read More
सीसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सीसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा तथा सीवीओ  पकंज कुमार बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल  राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा को सीवीओ पंकज कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत के साथ…
Read More
सीसीएल में नए लेबर कोड्स पर 2-दिवसीय जागरूकता सत्र आयोजित

सीसीएल में नए लेबर कोड्स पर 2-दिवसीय जागरूकता सत्र आयोजित

राँची। नए लेबर कोड्स के व्यापक प्रसार और संगठन में उनके प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा 21 नवंबर 2025 से लागू नए लेबर कोड्स पर 2-दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 3 दिसंबर को एमटीसी, एचआरडी में प्रारंभ और 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। सत्र का शुभारंभ महाप्रबंधक (एचआरडी)  एम.एफ. हक़ के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता डॉ. ओंकार शर्मा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र  तथा सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह को संबोधित करते हुए  एच.एन.…
Read More
पगार विद्यालय में सोलर पावर्ड लैम्प वितरण का विशाल अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

पगार विद्यालय में सोलर पावर्ड लैम्प वितरण का विशाल अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

हजारीबाग। पगार स्कूल परिसर में 02 दिसंबर 2025 को सोलर पैनल और सोलर पावर्ड लैम्प वितरण का एक बड़ा और सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीडी-सीएसआर पहलों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व  नवीन गुप्ता, एचओपी, CBCMP ने किया। इस पहल के तहत कुल 570 विद्यार्थियों को सोलर पैनल एवं सोलर पावर्ड लैम्प प्रदान किए गए। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की अध्ययन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह वितरण अभियान स्थानीय समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नवाचारपूर्ण ऊर्जा समाधानों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने करमाटांड टाउनशिप का किया दौरा

सीएमडी बीसीसीएल ने करमाटांड टाउनशिप का किया दौरा

पुनर्वासित परिवारों से किया संवाद। अधिकारियों को सुविधाओं की बेहतरी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल  मनोज कुमार अग्रवाल ने आज करमाटांड टाउनशिप का दौरा कर पुनर्वासित परिवारों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों का विस्तृत रूप से संज्ञान लिया। सीएमडी श्री अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया सहित बीसीसीएल मुख्यालय तथा जेएमपी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टाउनशिप पहुँचे और संशोधित झरिया मास्टर प्लान के तहत अग्नि-प्रभावित क्षेत्रों से स्थानांतरित परिवारों से मुलाकात कर उनके जीवन-यापन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने टाउनशिप में बिजली, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं स्वच्छता…
Read More
विश्व एड्स दिवस पर बीजीएच में निकाली गयी  जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर बीजीएच में निकाली गयी  जागरूकता रैली

बोकारो । दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बीजीएच के प्रांगण मे AIDS के प्रति एक जागरूकता रैली निकाली गई तथा अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डा. विभूति भूषण करुणामय के द्वारा गुब्बारा उड़ा  कर इस जागरूकता अभियान को शुरू किया गया. रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रनील चौधरी, बीजीएच के वरीय चिकित्सक, नर्सिंग स्कूल की छात्राऐं, कर्मचारी, तथा स्टाफ नर्स शामिल  हुए. रैली का उद्देश्य एचआईवी/एड्स की रोकथाम से संबंधित जानकारी का प्रसार करना तथा समाज में भेदभाव-रहित वातावरण को बढ़ावा देना था। डा. विभूति भूषण करुणामय  ने कहा कि  वर्ल्ड एड्स दिवस हर साल 01 दिसंबर को पूरे विश्व मे मनाया जाता है, और इस साल की थीम…
Read More
पीवीयुएनएल बनहरदी कोल ब्लॉक की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक पूरा

पीवीयुएनएल बनहरदी कोल ब्लॉक की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक पूरा

लातेहार, ।पीवीयुएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना ने खदान क्षेत्र में स्थित ग्राम एटे की 5.35 एकड़ अधिग्रहित भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। अधिग्रहित भूमि पर परियोजना का बोर्ड स्थापित कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को औपचारिक रूप से सम्पन्न किया गया।यह कार्रवाई महाप्रबंधक बनहरदी सीएमपी एन. के. मल्लिक के नेतृत्व और पीवीयुएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अशोक कुमार सहगल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक  एम. चन्द्रशेगर,  असीम मिश्रा,  आर.बी. सिंह, उप महाप्रबंधक  अमरेश चंद्र राउल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भूमि स्वामी  लाल रंजन नाथ शाहदेव, ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि…
Read More
बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सीबीए एक्ट के अंतर्गत अर्जित भूमि का कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ

बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा सीबीए एक्ट के अंतर्गत अर्जित भूमि का कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ

लातेहार। एनटीपीसी तथा झारखंड सरकार के तत्वाधान में संचालित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की बनहरदी कोयला खनन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन व विकास), अधिनियम, 1957  (CBA ACT)  के माध्यम से चंदवा तथा लातेहार अंचल में  चल रही है। महाप्रबंधक, बनहरदी परियोजना  नीरोद  कुमार मल्लिक के नेतृत्व में उक्त अधिनियम के तहत रैयतों को मुआवजा भुगतान के पूर्व अर्जनाधीन भूमि पर ट्रेंच कटिंग कर भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है । इसी क्रम में दिनांक 27 नवंबर 2025 को ग्राम एटे में भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही भूमि…
Read More