JHARKHAND

पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना से कोयला प्रेषण के पहले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना से कोयला प्रेषण के पहले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना से कोयला प्रेषण के पहले ट्रक को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही एनटीपीसी की नवीनतम खनन विस्तार परियोजना से कोयला प्रेषण गतिविधियों की आधिकारिक शुरुआत हो गई। यह समारोह पीबी नॉर्थवेस्ट परियोजना के माइन व्यू प्वाइंट पर आयोजित किया गया, जिसमें एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के निदेशक मंडल एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (खनन) एवं CEO, एनएमएल तथा कोयला खनन मुख्यालय की टीम ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ी। इस मौके पर…
Read More
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने 10वां कोयला खनन दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया 

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने 10वां कोयला खनन दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया 

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने 10वां कोयला खनन दिवस उत्साह और गर्व के साथ सिकरी साइट ऑफिस में मनाया। इस अवसर पर कोल माइनिंग मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ पकरी बरवाडीह, पकरी बरवाडीह नॉर्थवेस्ट, चट्टी  बारियातू, केरेडारी और बदाम कोयला खनन परियोजनाओं के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान के साथ हुई, जिसका उद्देश्य सतत और जिम्मेदार खनन के प्रति एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना था। इस अभियान का नेतृत्व श्री नवीन जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (खनन) एवं श्रीमती पूनम जैन, अध्यक्षा स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने किया। कोल माइनिंग मुख्यालय और…
Read More
एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट से दिसम्बर’2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 08 दिसम्बर को मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) श्रीमती कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री अनुपम शी ने उपस्थित समूह…
Read More
बीएसएल के सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बीएसएल के सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट के सीएसआर के तहत परिधीय गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं इस्पात  संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से लगातार उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में रितुडीह, बांसगोड़ा, तांतरी ओर मानगो गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 380 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य जाँच और परामर्श प्रदान किया गया. आई स्क्रीनिंग के पश्चात 47 मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज हेतु रेफर किया गया. इसके अतिरिक्त, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से 127 लोगों को एड्स (HIV/AIDS) रोग के संबंध में महत्वपूर्ण परामर्श…
Read More
बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए "क्वालिटी सर्कल टूल्स" पर व्यापक प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम का आयोजन बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के तत्वाधान में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम में वर्क्स और नॉन-वर्क्स डिवीजन से लगभग 30 क्वालिटी सर्किल टीमों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया. प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) श्री अमरेश सिन्हा ने किया. उन्होंने क्यूसी टूल्स के विभिन्न तकनीकी पहलूओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे "क्वालिटी सर्कल टूल्स" को रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करके…
Read More
बीएसएल में “बहीखाता” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल में “बहीखाता” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 बोकारो । स्टील प्लांट में व्यवसायिक उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करने तथा प्रबंधकीय क्षमताओं को संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 06 दिसंबर को “बहीखाता” नामक विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला का शुभारंभ किया गया. यह श्रृंखला बीएसएल के फ्रंटलाइन एवं मिडिल (E0-E5) स्तर के अधिकारियों की वित्तीय एवं वाणिज्यिक दक्षता को सशक्त बनाने पर केंद्रित है. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा द्वारा किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) श्रीमती मीना मिश्रा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बदलते औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिवेश में वित्तीय जागरूकता तथा परिणाम-आधारित निर्णय…
Read More
तेनुघाट नहर की मरम्मत के दौरान जल संरक्षण की अपील

तेनुघाट नहर की मरम्मत के दौरान जल संरक्षण की अपील

बोकारो। जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तेनुघाट नहर में आवश्यक मरम्मत कार्य 08 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा. इस दौरान तेनुघाट नहर से बोकारो स्टील प्लांट को मिलने वाली रॉ-वॉटर की आपूर्ति बाधित रहेगी. इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए  नगर में जलापूर्ति  सुचारु रूप से जारी रखने में सभी नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है. विशेषकर नगरवासियों से अपील की जाती है कि वे 08 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक की अवधि के दौरान जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें एवं पानी का उपयोग समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें. जल का दुरुपयोग न करें, सभी नगरवासियों से पुन: सहयोग एवं जल संरक्षण की अपील है.
Read More
बीएसएल के कोक ओवन विभाग में “सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट” संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल के कोक ओवन विभाग में “सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट” संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) श्री अनुप कुमार दत्त ने कोक ओवन विभाग का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ)  बी. के.सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  भास्कर प्रसाद, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  के.एन. झा, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  अंजनी कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  आर.एन. बिश्वास, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) सज्जाद अंसारी एवं उप महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सीओ एवं सीसी) श्री एस.के. प्रधान, के साथ विभाग के कर्मचारी तथा…
Read More
सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26: मुख्यालय रांची की टीम विजेता घोषित

सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26: मुख्यालय रांची की टीम विजेता घोषित

रांची । सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट 2025-26 के फाइनल मुकाबला सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के बीच हुआ। मुख्यालय-रांची की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची की टीम को 25-22, 25-16, 15-07 से पराजित कर जीत हासिल की। समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के विशेष कार्यभार अधिकारी चौधरी शिवराज सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी ने उप-विजेता टीम को सम्मानित किया। मौके पर क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक  कंचन सिन्हा, श्रमिक प्रतिनिधि  सतीश चन्द्र केशरी एवं  समीर विश्वास ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी…
Read More
बीएसएल के कोक ओवन विभाग में “सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट” संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल के कोक ओवन विभाग में “सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट” संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनुप कुमार दत्त ने कोक ओवन विभाग का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ)  बी. के.सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  भास्कर प्रसाद, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) के.एन. झा, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  अंजनी कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी)  आर.एन. बिश्वास, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) सज्जाद अंसारी एवं उप महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सीओ एवं सीसी) एस.के. प्रधान, के साथ विभाग के कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक…
Read More