JHARKHAND

सीएमपीडीआई परिवार के 6 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

सीएमपीडीआई परिवार के 6 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 6 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें आर0के0 महापात्रा-महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी), दीपक कुमार-महाप्रबंधक (एमएम),  गोपाल चन्द्र विश्वास-महाप्रबंधक/निदेशक (ईएस) के तकनीकी सचिव,  जितेन्द्र तिवारी-महाप्रबंधक (ईएंडटी), अरशद हुसैन-वरीय निजी सहायक एवं प्रमोद कुमार ओझा-भंडारपाल शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं विशेष कार्यभार अधिकारी चौधरी शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और…
Read More
सम्मान, स्मृतियाँ और शुभकामनाओं के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

सम्मान, स्मृतियाँ और शुभकामनाओं के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, राँची में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिसंबर, 2025 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 11 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार, सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 118 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव,…
Read More
दीक्षा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण

दीक्षा महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण

धनबाद। दीक्षा महिला मंडल द्वारा आज आर्थिक रूप से पिछड़े एवं समाज के वंचित वर्ग के लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत मंडल की सम्मानित सदस्याओं द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन, रणधीर वर्मा चौक, पुराना बाजार क्षेत्र में जिले में जारी शीतलहर से बचाव हेतु गरीब, निशक्त एवं दिव्यांगजनों के बीच मिंट ब्लैंकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया, श्रीमती रंजना सिंह सहित मंडल की सभी सम्मानित सदस्याएं उपस्थित रहीं। सदस्याओं ने इस दौरान विभिन्न वर्गों के 60 लाभुकों के बीच गर्म कपड़े, मिठाइयाँ…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने कल्याणपुर ग्राम पंचायत में 400 कंबल वितरित किए

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने कल्याणपुर ग्राम पंचायत में 400 कंबल वितरित किए

टंडवा, चतरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत कल्याणपुर ग्राम पंचायत के पीएवी नैपरम और दुंदुवा गांवों में स्थानीय समुदाय को शीत ऋतु में सहायता प्रदान करने के लिए 400 कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम मुखिया  महेश मुंडा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। लाभार्थियों ने समय पर सहायता के लिए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल ने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक कल्याण और समावेशी विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
Read More
कोयला भवन मुख्यालय में कोल इंडिया चेयरमैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन

कोयला भवन मुख्यालय में कोल इंडिया चेयरमैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन

डायरेक्टर (मार्केटिंग) और ईडी (कोआर्डिनेशन) सीआईएल ने भी बैठक में की सहभागिता। बीसीसीएल सीएमडी, निदेशकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) चेयरमैन, बी. साईंराम की अध्यक्षता में बीसीसीएल की परिचालन प्रदर्शन पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीआईएल के निदेशक (विपणन),  मुकेश चौधरी तथा कार्यपालक निदेशक (समन्वय),  आलोक ललित विशेष रूप से उपस्थित रहे। अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी – परियोजना एवं योजना)  निलाद्री रॉय, ओएसडी (वित्त)  राजेश कुमार, महाप्रबंधक (कोऑर्डिनेशन) धनराज अखारे, महाप्रबंधक (गुणवत्ता)  राज कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (वित्त) …
Read More
सीसीएल ने सीएसआर के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट किया रवाना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

सीसीएल ने सीएसआर के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट किया रवाना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने आज अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत झारखंड के दूरस्थ एवं वंचित ग्रामीण क्षेत्रों में निवारक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) एम्बुलेंस को रवाना किया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट को सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र ने वरिष्ठ अधिकारियों, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं सीसीएल कर्मियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के खनन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले समुदायों को समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति सीसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद कोयला खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएमडी बीसीसीएल ने चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद कोयला खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने शहीद स्मारक चौक, कोयला नगर में चासनाला खान दुर्घटना की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर दिवंगत कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान एवं योगदान को नमन किया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि चासनाला खान दुर्घटना भारतीय खनन इतिहास की सबसे त्रासदीपूर्ण खनन घटना है, जिसमें 375 खनिकों ने अपने कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंनें कहा कि चासनाला खान दुर्घटना कि स्मृति में इन वीर…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल का अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स जगजीवन नगर द्वारा नागरिक अभिनन्दन

सीएमडी बीसीसीएल का अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स जगजीवन नगर द्वारा नागरिक अभिनन्दन

धनबाद। अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स, जगजीवन नगर द्वारा आज सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल का नागरिक अभिनन्दन किया गया।  अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि संस्थान द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे, जहाँ उनका संस्थान के सदस्यों द्वारा पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत-अभिनन्दन किया। अवसर पर  सीएमओ (सीएचडी) डॉ. वंदना सहित विद्यालय के प्रशिक्षक, विद्यार्थी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा सामूहिक दीप-प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अपने संबोधन में  अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवी एवं प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय द्वारा वंचित एवं आर्थिक रूप…
Read More
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा का बोकारो दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा का बोकारो दौरा

बोकारो । केंद्रीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा 29 दिसम्बर को अपने एक दिवसीय दौरे पर पूर्वाह्न बोकारो पहुंचे। उनके आगमन पर बोकारो हवाई अड्डा पर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी  प्रिय रंजन सहित अधिशासी निदेशकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात बोकारो निवास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न मंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित प्रांतीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के माध्यम से जनजातीय युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास…
Read More
पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन

पतरातू । विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप स्कूल परिसर में एक सप्ताहीय ‘जेम विंटर वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन  ए. के. सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), PVUNL तथा श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर  अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट),  मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  ज़ियाउर रहमान, एचओएचआर, सहित पीवीयूएनएल की सीएसआर टीम एवं एचआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यशाला पीवीयूएनएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से चयनित 26 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…
Read More