08
Jan
धनबाद। बीसीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग, कल्याण भवन (एचआरडी) द्वारा कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के लिए 06 जनवरी से 08 जनवरी तक ‘एमएसएमई’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मैराथन ट्रेनिंग एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम (मैराथन ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स) के अंतर्गत आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन आज ट्रेनिंग सत्र का संचालन सुमन कुमार, महाप्रबंधक (सिविल), सीईडी, मुख्यालय ने किया। उन्होंने इस सत्र में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े संरचनात्मक, प्रबंधकीय और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और प्रतिभागियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं में सुधार, संसाधनों के कुशल प्रबंधन…
