ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के विद्युत उपकेंद्र मडियाहूं निरीक्षण के बाद जेई निलंबित

उपखंड अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी

NTPC

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश नहीं : ऊर्जा मंत्री

अनुपस्थित रहने और अनियमितता पर सख्त कदम, गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के कड़े रुख के बाद जौनपुर जनपद के मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र में बड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता (जेई) के अनुपस्थित रहने और कार्यालय में अनियमितताएं पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने अवर अभियंता शहजाद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित उपखंड अधिकारी सौरभ तिवारी को भी चार्जशीट जारी की गई है। ऊर्जा मंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्युत व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने पाया कि कई अभिलेख और लॉगशीट सही तरीके से भरे नहीं गए थे तथा जिम्मेदार अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं थे। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री श्री शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग जनसेवा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *