जनपद मेरठ में पर्यटन विकास की 2232.74 लाख रुपये लागत की 04 परियोजनाएं स्वीकृत
लखनऊ : पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 जनपद मेरठ के पर्यटन विकास के लिए 2232.74 लाख रुपये की 04 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। यह परियोजनाएं जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर स्वीकृत की गई हैं। मेरठ का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा यह जनपद ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इस जनपद में पर्यटन विकास की योजनाएं पूरा कराकर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी जा रही हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। विकासखण्ड रोहटा के ग्राम पूठखास में महाभारत कालीन अति प्राचीन पाण्डेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 58.10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पर्यटन निदेशालय के प्रस्ताव पर 1857 के क्रांति स्थलों और मेरठ में शहीद स्मारक के पर्यटन विकास के लिए 452.87 लाख रुपये की धनराशि, मेरठ में सरधना के पर्यटन विकास के लिए 453.77 तथा हस्तिनापुर का समेकित पर्यटन विकास के लिए 1268.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना की स्वीकृत करने से संबंधित आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कार्यदायी संस्था उ0प्र0प्रोजक्ट्स कारपोरेशन लि0 को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के समीप होने के कारण पर्यटकों और श्रद्धालुओं का महाभारत कालीन अवशेषों को देखने का क्रम लगा रहता है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए यह बुनियादी सुविधाएं सृजित की जा रही हैं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।